चीन की वीडियो एप ‘टिकटॉक'' के खिलाफ अमेरिका ने शुरू की जांच

वाशिंगटनः अमेरिकी सरकार ने चीन की वीडियो एप ‘टिकटॉक’ के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा जांच शुरू की है. कई खबरों में इसका दावा किया गया है. समाचार एजेंसी ‘रायटर्स’, समाचार पत्र ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ और अन्य की खबरों के अनुसार अमेरिका में विदेशी निवेश पर अंतर-एजेंसी समिति (सीएफआईयूएस) ने एक जांच शुरू की है. कई सांसदों ने […]
वाशिंगटनः अमेरिकी सरकार ने चीन की वीडियो एप ‘टिकटॉक’ के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा जांच शुरू की है. कई खबरों में इसका दावा किया गया है. समाचार एजेंसी ‘रायटर्स’, समाचार पत्र ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ और अन्य की खबरों के अनुसार अमेरिका में विदेशी निवेश पर अंतर-एजेंसी समिति (सीएफआईयूएस) ने एक जांच शुरू की है.
कई सांसदों ने ‘टिकटॉक’ की सेंसरशिप और उसके डाटा एकत्र करने पर सवाल उठाए थे. वित्त विभाग ने कहा कि वह विशिष्ट मामले पर कोई टिप्पणी नहीं करेगा. सीएफआईयूएस वित्त विभाग के अधीन ही काम करता है.
इस बीच, ‘टिकटॉक’ ने कहा कि वह जारी नियामक प्रक्रियाओं पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता लेकिन अमेरिकी लोगों और उसके नियामकों का विश्वास हासिल करना उसकी प्राथमिकता है. ‘टिकटॉक’ के मालिक ‘बाइट डांस’ ने 2017 में ‘म्यूजिकली’ खरीद उसका ‘टिकटॉक’ में विलय कर दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




