Pearl Lava Orange कलर वेरिएंट में Kawasaki लायी क्रूजर बाइक Vulcan S, यहां जानें खूबियां...!

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 May 2018 9:31 PM

विज्ञापन

जापान की मोटरसाइकिल बनानेवाली कंपनी मेकर कंपनी कावासाकी ने भारतीय बाजार में अपने मिड-साइज क्रूजर बाइक वल्कन एस का पर्ल लावा ऑरेंज कलर वेरिएंट लांच किया है. कंपनी ने दिल्ली मेंइसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.58 लाख रुपये रखी है. मालूम हो कि कावासाकी वल्कन एस को पहली बार पिछले साल दिसंबर में लांच किया गया था. […]

विज्ञापन

जापान की मोटरसाइकिल बनानेवाली कंपनी मेकर कंपनी कावासाकी ने भारतीय बाजार में अपने मिड-साइज क्रूजर बाइक वल्कन एस का पर्ल लावा ऑरेंज कलर वेरिएंट लांच किया है. कंपनी ने दिल्ली मेंइसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.58 लाख रुपये रखी है.

मालूम हो कि कावासाकी वल्कन एस को पहली बार पिछले साल दिसंबर में लांच किया गया था. तब यह बाइक केवल ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध थी और इसकी कीमत 5.48 लाख रुपये रखी गयी थी. कंपनी ने नया कलर वेरिएंट लांच करने का कदम मौजूदा मॉडल के लिए ग्राहकों से प्राप्त अच्छी प्रतिक्रिया के बाद उठाया है.

आरामदायक डिजाइन के साथ पेश की गयी इस बाइक का कुल वजन 228 किलोग्राम है. 6 स्पीड गियरबॉक्स से लैस 649cc का इसका पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन 7500 rpm पर 60.2 bhp पावर और 6600 rpm पर 62.78 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है.

भारत में Vulcan Sबाइक का मुकाबला Harley Davidson Street Rod 750 और Street 750, UM Renegade Commando, Hyosung ST7 और Royal Enfield Thunderbird को कड़ी टक्कर देगी. इन सारी बाइक्स की कीमत 6 लाख रुपये के अंदर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola