एपल के सीईओ टिम कुक ने शेयर की होली की तसवीर, प्रशंसकों को दी बधाई

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Mar 2018 4:02 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : रंगों के त्योहार ‘होली’ के अवसर पर एपल के सीईओ टिम कुक ने अपने प्रशंसकों को इस मौके पर बधाई दी. टिम कुक ने ट्‌वीट कर अपने प्रशंसकों को बधाई दी. साथ ही उन्होंने iPhone X के इंडियन यूजर्स द्वारा खींची गयी तीन तसवीर भी शेयर की. कुक ने दो मार्च को […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : रंगों के त्योहार ‘होली’ के अवसर पर एपल के सीईओ टिम कुक ने अपने प्रशंसकों को इस मौके पर बधाई दी. टिम कुक ने ट्‌वीट कर अपने प्रशंसकों को बधाई दी. साथ ही उन्होंने iPhone X के इंडियन यूजर्स द्वारा खींची गयी तीन तसवीर भी शेयर की.

कुक ने दो मार्च को होली के दिन ट्‌वीट किया और अपने प्रशंसकों को होली की बधाई दी. ट्‌वीट में यह बताया गया है कि तीनों तसवीर नंदगांव, बेंगलुरू और वृंदावन की हैं.

गौरतलब है कि रंगों का त्योहार ‘होली’ अब भारत तक ही सीमित नहीं रह गया. विदेशों में भी इस त्योहार की प्रसिद्धि बढ़ी है, विशेषकर अमेरिका में होली मनाने वालों की संख्या बहुत बढ़ गयी है. ऐसा देखा जा रहा है कि सिलिकॉन वैली के टैक लीडर्स भी हर साल अपने प्रशंसकों को होली की बधाई दे रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola