फेसबुक ने किया बदलाव, खबरें कम होंगी, लोगों के पोस्ट को मिलेगी वरीयता

न्यूयॉर्क : फेसबुक यूजरों के सोशल मीडिया पर बिताये समय को अधिक अर्थपूर्ण बनाने के लिए उन्हें दिखने वाले पोस्टों के संबंध में बदलाव कर रही है. इस बदलाव से अपनी सामग्री फेसबुक के जरिये साझा करने वाले समाचार संगठनों व कंपनियों को कारोबारी नुकसान हो सकता है. फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मार्क […]
न्यूयॉर्क : फेसबुक यूजरों के सोशल मीडिया पर बिताये समय को अधिक अर्थपूर्ण बनाने के लिए उन्हें दिखने वाले पोस्टों के संबंध में बदलाव कर रही है. इस बदलाव से अपनी सामग्री फेसबुक के जरिये साझा करने वाले समाचार संगठनों व कंपनियों को कारोबारी नुकसान हो सकता है.
फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मार्क जुकरबर्ग ने कल एक पोस्ट में कहा कि यह बदलाव लोगों को करीबी लोगों से जोड़ने के लिए तथा तनाव व अकेलेपन से बचाने के लिए किया जा रहा है. उन्होंने लिखा, ‘‘शोध से पता चलता है कि जब हम सोशल मीडिया का इस्तेमाल करीबी लोगों से जुड़ने के लिए करते हैं तो यह हमारे लिए अच्छा होता है. ‘
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




