''देश का स्मार्टफोन'' Xiaomi Redmi 5A की सेल शुरू...!

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Dec 2017 12:03 PM

विज्ञापन

चीन की स्मार्टफोन मेकर कंपनी शाओमी ने हाल ही में अपना नया बजट स्मार्टफोन रेडमी 5ए लांच किया है. ‘देश का स्मार्टफोन’केतौर पर प्रचारित यह फोन भारत में शाओमी का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है. गुरुवार को कंपनी Xiaomi Redmi 5A को पहली बार सेल के लिए उपलब्ध करायेगी. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है […]

विज्ञापन

चीन की स्मार्टफोन मेकर कंपनी शाओमी ने हाल ही में अपना नया बजट स्मार्टफोन रेडमी 5ए लांच किया है. ‘देश का स्मार्टफोन’केतौर पर प्रचारित यह फोन भारत में शाओमी का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है.

गुरुवार को कंपनी Xiaomi Redmi 5A को पहली बार सेल के लिए उपलब्ध करायेगी. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है इसकी बैटरी, जिसके बारे में कंपनी 8 दिन का स्टैंडबाय टाइम मिलने का दावा करती है.

बात करें इस स्मार्टफोन के फीचर्स की, तो इसमें 720×1280 पिक्सल्स रेजॉल्यूशन 5 इंच एचडी डिस्प्ले है.

ड्यूल सिम वाला Xiaomi Redmi 5A एंड्रॉयड नूगा आधारित MIUI 9 पर चलता है.

शाओमी Redmi 5A क्वॉडकोर क्वॉलकॉम 425 प्रोसेसर से लैस है, जो 1.4 गीगाहर्ट्ज पर चलता है.

स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश और पीडीएएफ के साथ 13MP रियर कैमरा है.

वहीं, सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 5 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है. इस फोन में 2 सिम कार्ड और एक माइक्रो एसडी कार्ड लगाया जा सकेगा.

Redmi 5A vs Nokia 2 vs Bharat 5 : जानिए कौन सा स्मार्टफाेन है बेहतर…!

इस डिवाइस को 3000 mAh की बैटरी पावर देती है, जिस पर कंपनी का दावा है कि यह 8 दिनों का बैटरी बैकअप देता है.

Xiaomi Redmi 5A को दो वेरियंट्स और डार्क ग्रे और गोल्ड कलर्स में लांच किया गया है.

इसके 2 जीबी रैम, 16जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 5,999 रुपये और 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये है.

भारत में इस फोन की सेल 7 दिसंबर से फ्लिपकार्ट, Mi.com और Mi होम स्टोर पर शुरू हो चुकी है.

लांच ऑफर के तहत शाओमी रेडमी स्मार्टफोन पर 1000 रुपये का लिमिटेड पीरियड डिस्काउंट दे रही है.

इसके तहत रेडमी 5A का 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल 4,999 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola