Dhanteras के दिन Hero Motocorp ने तोड़ डाले बिक्री के Records...!
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Oct 2017 3:26 PM
नयी दिल्ली : दोपहिया वाहन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने धनतेरस के शुभ अवसर पर 17 अक्तूबर को रिकॉर्ड तीन लाख वाहनों की बिक्री की. कंपनी ने दावा किया कि वैश्विक स्तर पर एक दिन में बिक्री का यह स्तर हासिल करने वाली वह पहली कंपनी है. कंपनी के एक […]
नयी दिल्ली : दोपहिया वाहन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने धनतेरस के शुभ अवसर पर 17 अक्तूबर को रिकॉर्ड तीन लाख वाहनों की बिक्री की.
कंपनी ने दावा किया कि वैश्विक स्तर पर एक दिन में बिक्री का यह स्तर हासिल करने वाली वह पहली कंपनी है.
कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मुताबिक, यह त्योहारी सीजन हीरो मोटोकॉर्प के लिए शानदार रहा है. धनतेरस के दिन तीन लाख से अधिक वाहनों की बिक्री का वैश्विक रिकॉर्ड इस शानदार सीजन के दौरान हासिल हुआ है.
उन्होंने कहा कि कंपनी ने सितंबर में साल लाख से अधिक वाहनों की बिक्री की है. यह किसी भी कंपनी की सबसे अधिक मासिक बिक्री है.
दूसरी तिमाही में कंपनी ने 20 लाख से अधिक वाहन बेचे हैं. कंपनी ने हाल ही में अपनी शुरुआत से अब तक 7.5 करोड़ वाहनों की बिक्री का आंकड़ा पार किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










