सैमसंग का धनतेरस धमाका, 20 हजार का फोन 11 में 33 का फोन 20 में

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Oct 2017 11:16 AM

विज्ञापन

गैजेट डेस्क : सैमसंग ने त्योहार के मौके पर A सीरीज के दो स्मार्टफोन की कीमत में भारी कटौती की है. 28 हजार में Galaxy A5 को लांच किया गया था. अब आप इसे महज 17 हजार 990 रुपये में खरीद सकते हैं. Galaxy A7 की शुरूआती कीमत 33 हजार 490 रुपये रखी गयी थी […]

विज्ञापन

गैजेट डेस्क : सैमसंग ने त्योहार के मौके पर A सीरीज के दो स्मार्टफोन की कीमत में भारी कटौती की है. 28 हजार में Galaxy A5 को लांच किया गया था. अब आप इसे महज 17 हजार 990 रुपये में खरीद सकते हैं. Galaxy A7 की शुरूआती कीमत 33 हजार 490 रुपये रखी गयी थी अब इसे आप 20 हजार 999 रुपये में खरीद सकते हैं. स्मार्टफोन की कीमत में 11 हजार रुपये तक की कटौती की गयी है. आपको बता दें कि इस फोन में 5 हजार रूपये की कटौती पहले भी की गयी थी.

सैमसंग अपनी कई हैडसेट की कीमत में कटौती कर रहा है. Galaxy फैलैगशिप के हाई-एंड हैंडसेट C9 Pro की कीमत में एक और कटौती की है. यह फोन भारत में फरवरी महीने में 36,900 रुपये में लांच हुआ था.मई महीने में सैमसंग ने इसकी कीमत में 5000 रुपये की कटौती की गयी. वहीं, इस फेस्टिव सीजन पर कंपनी ने सैमसंग के उपभोक्ताओं के लिए 2000 रुपये की और कटौती की है.
खबरों की मानें, तो सैमसंग बाजार में मिलने वाले दूसरे फोन की तुलना में खूद को पीछे नहीं रखना चाहता. ग्राहकों की मांग और बाजार के रिस्पांस के आधार पर कीमत में कटौती कर रहा है. A सीरीज के दोनों फोन दोनों A5 और A7 डिवाइस में 1.9 गीगाहट्र्ज का ऑक्टाकोर प्रोसेसर है. यह स्मार्टफोन एंड्राएड मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. इसमें 3GB का रैम दिया गया है. फोटोग्राफी के लिए इसमें LED फ़्लैश और f/1.9 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल बैक कैमरा और f/1.9 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola