पुरानी कार खरीदने वालों को Finance में अब नहीं होगी दिक्कत, Cardekho.com ने हीरो फिन कॉर्प से किया करार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Sep 2017 4:15 PM
नयी दिल्लीः पुरानी कार खरीदने और बेचने में सहायता करने वाली कारदेखोडॉटकॉम ने पुरानी कार खरीदने वालों को वित्तपोषण विकल्प उपलब्ध कराने के लिए हीरो फिन कॉर्पोरेशन के साथ करार किया है. इस बात की जानकारी आज कंपनी ने दी है. कारदेखोडॉटकॉम की स्थापना साल 2008 में गिरनार सॉफ्टवेयर ने की थी. इसे भी पढ़ेंः […]
नयी दिल्लीः पुरानी कार खरीदने और बेचने में सहायता करने वाली कारदेखोडॉटकॉम ने पुरानी कार खरीदने वालों को वित्तपोषण विकल्प उपलब्ध कराने के लिए हीरो फिन कॉर्पोरेशन के साथ करार किया है. इस बात की जानकारी आज कंपनी ने दी है. कारदेखोडॉटकॉम की स्थापना साल 2008 में गिरनार सॉफ्टवेयर ने की थी.
इसे भी पढ़ेंः भुटभुटी के लिए लोन पर एक लाख की छूट
गिरनार सॉफ्टवेयर ने एक बयान में कहा कि गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) हीरो किन काॅर्प, कारदेखो और उसके विक्रेता तंत्र पर मौजूद संभावित कर्ज लेने वालों को निर्बाध ऋण उपलब्ध कराने के लिए कंपनी के ऋण प्रबंधन मंच लोनबॉक्स का इस्तेमाल करेगा. कंपनी ने आगे कहा कि पुरानी कारों के वित्त पोषण अनुभव में नवीनता और सुगमता लाने के लिए दोनों कंपनियां प्रौद्योगिकी पर मिलकर काम करेंगी.
कंपनी के मुताबिक, 70 फीसदी नयी कारें ऋण पर खरीदी जाती है, जबकि पुरानी कारों के मामले में यह आंकड़ा 12-15 फीसदी है. गिरनार सॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमित जैन ने कहा कि हमारा गठबंधन नयी कारों की तरह ही पुरानी कारों को खरीदने को आसान बनाने में मदद करेगा और इस्तेमाल कारों के लिए आसान किस्तों उपलब्ध कराने में सहायक होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










