अरवल में फरार अभियुक्तों पर पुलिस का शिकंजा, विशेष अभियान के तहत 24 घंटे में छह आरोपी गिरफ्तार

Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन

कलेर पुलिस द्वारा गिरफ्तार छह आरोपी

Arwal News: अरवल जिले के कलेर थाना क्षेत्र में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 24 घंटे के भीतर छह फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया है. विभिन्न मामलों में वांछित सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस ने अन्य वारंटियों को आत्मसमर्पण करने या गिरफ्तारी का सामना करने की चेतावनी दी है.

विज्ञापन

Arwal News: (अंजनी कुमार की रिपोर्ट) कलेर थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बीते 24 घंटे के भीतर विभिन्न कांडों एवं न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर छह फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया है. सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कलेर थाना कांड संख्या 60/26 के प्राथमिकी अभियुक्त अगनूर गांव निवासी धनंजय पासवान एवं शंभू पासवान को गिरफ्तार किया गया. वहीं न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर परशुरामपुर गांव निवासी लखन यादव उर्फ रामलखन सिंह, रंजन यादव उर्फ राजनंदन सिंह तथा गुड्डू यादव उर्फ उमेश कुमार को गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा एक अन्य मामले में अर्दली बिगहा निवासी जितन राजवंशी उर्फ जितेंद्र कुमार को भी गिरफ्तार किया गया.

लंबे समय से फरार चल रहे थे वारंटी

थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी व्यक्ति लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी थे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत थी. विशेष अभियान के तहत इन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया.

अन्य वारंटियों को आत्मसमर्पण की सलाह

थानाध्यक्ष ने कहा कि जिन अन्य लोगों के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी हो चुका है, वे न्यायालय का सम्मान करते हुए स्वयं समर्पण कर दें अथवा पुलिस के समक्ष उपस्थित हो जाएं. अन्यथा उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जाएगा.

फरार अभियुक्तों में मचा हड़कंप

कलेर थाना पुलिस की इस कार्रवाई से फरार अभियुक्तों में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि न्यायालय के आदेशों का अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित कराया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: बिहार में आस्था का नया केंद्र: 26 जून को 108 फीट अर्धनारीश्वर प्रतिमा का होगा प्राण प्रतिष्ठा, कलश यात्रा के साथ महायज्ञ शुरू

विज्ञापन
Nikhil Anurag

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन