जाम से बेहाल अरवल, बालू खनन बंद होने के बाद सड़कों पर ट्रकों की लंबी कतार
जाम में फंसे हुए है लम्बी दुरी तय करने वाले वाहन
Arwal News: जिले में ट्रकों की लंबी कतार और भारी वाहनों के दबाव के कारण एनएच-139 पर भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है. इस जाम से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
Arwal News: (निशिकांत कि रिपोर्ट)
अरवल जिले में लगातार जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है. रविवार शाम से ही शहर और आसपास के क्षेत्रों में लंबा जाम लग गया, जिससे आम लोगों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. ट्रकों की लंबी कतार और बालू परिवहन के दबाव के कारण एनएच-139 पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया है.
रात से ही सड़कों पर ट्रकों की लंबी कतार
जानकारी के अनुसार रविवार शाम से ही शहर में जाम की स्थिति बन गई थी. बालू खनन और परिवहन से जुड़े हजारों ट्रक विभिन्न मार्गों से गुजर रहे हैं, जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. इसके कारण अरवल सहार पुल और आसपास के क्षेत्रों में भी यातायात ठप रहा.
बालू परिवहन बंद होने के बाद बढ़ा दबाव
सोन नदी से बालू उत्खनन बंद होने के बाद ट्रकों की आवाजाही अचानक बढ़ गई है. बालू उठाव के लिए पहुंचे वाहन अब वापस लौट रहे हैं, जिससे एनएच-139 पर अत्यधिक दबाव बन गया है और बार-बार जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है.
संकरी सड़कों और चौकों पर भी जाम की समस्या
टू-लेन सड़क और संकरे चौकों के कारण दोनों ओर से आने वाले बड़े वाहनों की वजह से जाम और गंभीर हो जाता है. एनएच-139 से जुड़े चौक-चौराहों पर भी लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है.
मरीजों और यात्रियों को हो रही भारी परेशानी
यह मार्ग पटना और औरंगाबाद को जोड़ने वाला मुख्य रास्ता है. जाम के कारण गंभीर मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में दिक्कत हो रही है. यात्रियों को भी एक से दो घंटे तक जाम में फंसे रहना पड़ रहा है.
पुलिस व्यवस्था के बावजूद नहीं मिल रही राहत
यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन भारी वाहनों के दबाव के कारण स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा है. एनएच-139 पर कई किलोमीटर तक वाहनों की रेंगती हुई कतार देखी जा रही है, जिससे स्थिति गंभीर बनी हुई है.
ALSO READ: कॉल आया और बिछ गया जाल… दो लोग बने लाखों की ठगी का शिकार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










