छूट न जाए सेंट्रल लेवल की वैकेंसी, SSC CGL के लिए जल्द करें अप्लाई

Edited by Ravi Mallick
Updated:
विज्ञापन

कैंडिडेट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

SSC CGL Exam 2026 Application: सेंट्रल लेवल पर सरकारी नौकरी पाने का मौका है. एसएससी सीजीएल के लिए के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है. ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर अप्लाई कर सकते हैं.

विज्ञापन

SSC CGL 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 मई 2026 से शुरू हो चुके हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जून 2026 निर्धारित की गई है. फीस जमा करने की आखिरी तारीख 23 जून 2026 है. अगर आवेदन फॉर्म में कोई गलती हो जाती है तो उम्मीदवारों को सुधार का मौका भी मिलेगा. करेक्शन विंडो 29 जून से 1 जुलाई 2026 तक खुली रहेगी.

SSC CGL 2026 कब होगी परीक्षा?

एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा अगस्त से सितंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी, जबकि टियर-2 परीक्षा दिसंबर 2026 में होने की संभावना है. एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले जारी किए जाएंगे. वहीं रिजल्ट की तारीख बाद में घोषित की जाएगी.

SSC CGL 2026 ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
  • यदि पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो New Registration पर क्लिक करके अपना पंजीकरण करें.
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें.
  • SSC CGL 2026 आवेदन लिंक को खोलें.
  • मांगी गई सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी ध्यानपूर्वक भरें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें.
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारी एक बार जांच लें.
  • आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. महिला उम्मीदवारों, दिव्यांग (PH) उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क रखा गया है. फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS, कैश कार्ड या मोबाइल वॉलेट के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: सेंट्रल बैंक में 4500 पदों पर भर्ती शुरू, जानें सैलरी और एग्जाम पैटर्न

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola