बिना परीक्षा RBI में सीधी भर्ती, हर महीने मिलेंगे 1.5 लाख रुपये

Edited by Smita Dey
Updated:
विज्ञापन

काम करते हुए स्टूडेंट की फोटो (AI Generated)

RBI Young Professional Vacancy 2026: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने यंग प्रोफेशनल के पदों पर भर्ती निकाली है. सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को हर महीने 1.5 लाख रुपये स्टाइपेंड दी जाएगी. आवेदन करने के लिए RBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

विज्ञापन

RBI Young Professional Vacancy 2026: अगर आप बैंकिंग सेक्टर या देश के सबसे बड़े बैंक यानी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) में काम करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक खुशखबरी है. आरबीआई ने ‘यंग प्रोफेशनल’ के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं.

सबसे खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को हर महीने 1.5 लाख रुपये का फिक्स स्टाइपेंड (सैलरी) दिया जाएगा. यह भर्ती मुंबई स्थित आरबीआई के अलग-अलग केंद्रीय कार्यालय विभागों के लिए की जा रही है. 

RBI Young Professional Vacancy 2026: जरूरी डिटेल्स

भर्ती बोर्ड का नामरिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI)
पद का नामयंग प्रोफेशनल 
कुल पदों की संख्या12 पद
महीने की सैलरी (स्टिपेंड)1,50,000 रुपये (फिक्स)
आवेदन की आखिरी तारीख6 जुलाई 2026
आधिकारिक वेबसाइटrbi.org.in

इन खास एडवांस क्षेत्रों में होगी भर्ती

इस भर्ती (RBI Young Professional Vacancy 2026) अभियान के जरिए कुल 12 पदों को भरा जाएगा. ये पद आज के समय के सबसे एडवांस और डिमांडिंग फील्ड्स के लिए हैं. इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्वांटम टेक्नोलॉजी, साइबर सिक्योरिटी और क्लाइमेट चेंज रिस्क जैसे मॉडर्न सब्जेक्ट शामिल हैं. अगर आप इन क्षेत्रों में एक्सपर्ट हैं, तो आरबीआई में आपके लिए यह एक बेहतरीन मौका है.

कितने साल का होगा यह कॉन्ट्रैक्ट?

यह भर्ती पूरी तरह से फुल-टाइम कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होगी. यह कोई परमानेंट या रेगुलर सरकारी नौकरी नहीं है. शुरुआती तौर पर यह कॉन्ट्रैक्ट 3 साल के लिए होगा. हालांकि, अगर आपका काम अच्छा रहता है और बैंक को जरूरत होती है, तो आपसी सहमति से इसे आगे बढ़ाया जा सकता है. 

RBI Young Professional Vacancy 2026: उम्र और योग्यता की सीमा

आवेदक को भारत का नागरिक होना चाहिए. उम्मीदवार की उम्र कम से कम 21 साल और अधिकतम 30 साल होनी चाहिए. 

RBI Young Professional Salary: सैलरी डिटेल्स

चुने गए यंग प्रोफेशनल्स को हर महीने 1,50,000 रुपये का फिक्स स्टिपेंड दिया जाएगा. इसके अलावा बैंक की तरफ से कोई दूसरा भत्ता (जैसे महंगाई भत्ता या मकान किराया) या अन्य कोई सरकारी फायदा नहीं मिलेगा.

इसके साथ ही नौकरी के दौरान आप कोई दूसरा काम नहीं कर सकते. कॉन्ट्रैक्ट के दौरान आप किसी दूसरी सरकारी या प्राइवेट संस्था में पार्ट-टाइम काम भी नहीं कर सकते हैं और न ही किसी से कोई फीस ले सकते हैं.

कब होगी जॉइनिंग और कैसे करें अप्लाई?

जो उम्मीदवार इस पद के लिए चुने जाएंगे, उनकी संभावित जॉइनिंग अगस्त से अक्टूबर 2026 के बीच होगी. सिलेक्शन के बाद उम्मीदवारों को अपना मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट और पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट जमा करनी होगी, जिससे यह साफ हो सके कि उम्मीदवार का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है.

  • सबसे पहले आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं.
  • होमपेज के नीचे दिए गए ‘Opportunities’ में जाकर ‘Vacancies’ पर क्लिक करें.
  • “Engagement of Young Professionals in RBI” वाले लिंक पर क्लिक करें. 
  • न्यू रजिस्ट्रेशन करें. 
  • मिले हुए रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करें और अपनी पूरी जानकारी भरें.
  • अपनी फोटो, सिग्नेचर और रिज्यूमे अपलोड करें.
  • फॉर्म को चेक करके ‘Submit’ करें और फाइनल प्रिंटआउट निकाल लें.

यह भी पढ़ें: सेंट्रल बैंक में 4500 पदों पर भर्ती शुरू, जानें सैलरी और एग्जाम पैटर्न

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola