Nalco में सरकारी नौकरी का एक और मौका, अब इस दिन तक भरें फॉर्म

Published by : Smita Dey Updated At : 12 Jun 2026 8:20 AM

विज्ञापन

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Social Media)

NALCO Non Executive Recruitment 2026: Nalco में नॉन एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती की लास्ट डेट बढ़ा दी गई है. इस बार कुल 268 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. इच्छुक उम्मीदवार नाल्को की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन

NALCO Non Executive Recruitment 2026: अगर आप नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड (NALCO) में नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती होने की तैयारी कर रहे थे और किसी वजह से अब तक फॉर्म नहीं भर पाए थे, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. नाल्को ने नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया है. पहले जहां इस भर्ती के लिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट 10 जून 2026 तय की गई थी, वहीं अब इसे बढ़ाकर 17 जून 2026 कर  दिया गया है. 

कुल 268 पदों पर निकाली गई है वैकेंसी

नाल्को ने इस बार अपने माइंस एंड रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स (दमनजोड़ी, ओडिशा) के लिए कुल 268 वैकेंसी निकाली हैं. इस भर्ती के तहत अलग-अलग तरह के टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल पदों को भरा जाएगा. इनमें मुख्य रूप से ये पद शामिल हैं:

  • ऑपरेटर (HEMM) और ऑपरेटर Gr. III
  • माइनिंग मेट Gr. III
  • जूनियर फोरमैन (माइंस और इलेक्ट्रिकल)
  • SUPT (JOT) – ऑपरेटर, फिटर, इलेक्ट्रिकल, लैब और इंस्ट्रूमेंटेशन
  • टेक्निशियन (फिटर, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन)

योग्यता और उम्र सीमा 

  • उम्मीदवार के पास 10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में ITI, डिप्लोमा (इंजीनियरिंग) या BSc (लैबोरेट्री के लिए) की डिग्री होनी चाहिए. कुछ पदों के लिए रिलेटेड फील्ड में एक्सपिरियंस भी मांगा गया है. 
  • जनरल और EWS कैटेगरी के लिए उम्र सीमा पदों के हिसाब से तय की गई है. SUPT(JOT) पदों के लिए अधिकतम उम्र 27 वर्ष, ऑपरेटर व तकनीशियन पदों के लिए 35 वर्ष, और जूनियर फोरमैन के लिए अधिकतम उम्र 40 वर्ष रखी गई है. आरक्षित वर्गों (OBC, SC, ST, PwBD) को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में पूरी छूट दी जाएगी. 

NALCO Non Executive Recruitment 2026 Notification Check Here

सैलरी और भत्ते हैं बेहद दमदार

नाल्को एक नवरत्न पीएसयू (PSU) कंपनी है, इसलिए यहां सैलरी पैकेज और मिलने वाली सुविधाएं बहुत ही शानदार होती हैं. चयनित होने वाले उम्मीदवारों (NALCO Non Executive Recruitment 2026) को पद के अनुसार दो अलग-अलग ग्रेड्स में रखा जाएगा:

  • T0 ग्रेड: 29,500 से 70,000 रुपये प्रति महीना
  • S0 ग्रेड: 36,500 से 1,15,000 रुपये प्रति महीना. इसके साथ ही सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को मूल वेतन (Basic Salary) के अलावा DA, HRA, मेडिकल सुविधाएं और अन्य भत्ते भी मिलेंगे. 

NALCO Non Executive Recruitment 2026: ऐसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले NALCO की ऑफिशियल वेबसाइट nalcoindia.com पर जाएं. 
  • होमपेज पर Non-Executive Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें. 
  • अब अपना बेसिक डिटेल्स डालकर न्यू रजिस्ट्रेशन करें. 
  • लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म भरें. 
  • अपनी जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. 
  • फिर आवेदन शुल्क जमा करें. 
  • लास्ट में फॉर्म सबमिट करके प्रिंटआउट निकाल लें. 

यह भी पढ़ें: कोल इंडिया में मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती की लास्ट डेट बढ़ी, 660 पदों के लिए करें अप्लाई

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola