NCL में 1607 पदों पर नौकरी पाने का मौका, बिना परीक्षा सीधे मेरिट से होगा चयन

Author Smita dey
Updated:
विज्ञापन
NCL Apprentice Recruitment 2026 Apply

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

NCL Apprentice Recruitment 2026: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने 1607 पदों पर निकाली बंपर भर्ती. जानें ग्रेजुएट, डिप्लोमा और ट्रेड अपरेंटिस पदों के लिए योग्यता, सैलरी और आवेदन की पूरी डिटेल.

विज्ञापन

NCL Apprentice Recruitment 2026: अगर आप सरकारी कंपनी में नौकरी या ट्रेनिंग करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक बहुत बड़ा मौका सामने आया है. कोल इंडिया लिमिटेड की सब्सिडियरी और मिनी रत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने ग्रेजुएट, डिप्लोमा, ट्रेड अपरेंटिस और पैरामेडिकल स्टाफ के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है.

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1607 खाली पदों को भरा जाएगा. इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, और इसकी लास्ट डेट बहुत नजदीक है. अप्लाई करने की आखिरी तारीख 15 जून 2026 तक है. इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी डिटेल्स.

किन पदों पर होगी भर्ती? 

पद का नाम कुल पद 
ग्रेजुएट अप्रेंटिस (BE/BTech, BCom, BA, LLB, BCA)241 पद
डिप्लोमा अप्रेंटिस (माइनिंग, मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल)305 पद
ट्रेड अप्रेंटिस (ITI) (इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर, डीजल मैकेनिक)906 पद
पैरामेडिकल अप्रेंटिस (नर्सिंग, फार्मेसी, एक्स-रे, ईसीजी, जीएनएम)155 पद

कौन कर सकता है अप्लाई? (Eligibility Criteria)

  • ग्रेजुएट पदों के लिए: मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग की डिग्री (BE/BTech) या बीकॉम/बीए/बीबीए/बीसीए की डिग्री होनी चाहिए.
  • डिप्लोमा पदों के लिए: संबंधित ट्रेड में 3 साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा जरूरी है.
  • पैरामेडिकल पदों के लिए: बीएससी नर्सिंग, डी फार्मा या संबंधित मेडिकल डिप्लोमा होना आवश्यक है.
  • राज्य की शर्त: उम्मीदवार ने अपनी पढ़ाई उत्तर प्रदेश या मध्य प्रदेश के मान्यता प्राप्त संस्थानों से पूरी की हो.

NCL Apprentice Recruitment 2026 Check Here

सैलरी डिटेल्स 

  • ग्रेजुएट अपरेंटिस: 12,300 रुपये प्रति माह
  • डिप्लोमा अपरेंटिस: 10,900 रुपये प्रति माह
  • ट्रेड अपरेंटिस: 9,600 रुपये से लेकर 10,560 रुपये प्रति माह (ट्रेड के अनुसार)
  • पैरामेडिकल ट्रेनी: 12,700 रुपये से लेकर 13,700 रुपये प्रति माह (पद के अनुसार)

NCL Apprentice Recruitment 2026: कैसे करें आवेदन?

आवेदन करने के लिए छात्रों को सबसे पहले सरकार के नेशनल अपरेंटिस ट्रेनिंग स्कीम (NATS) या नेशनल अपरेंटिस प्रमोशन स्कीम (NAPS) के पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद  NCL की ऑफिशियल वेबसाइट nclcil.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं. फिर अपने सारे जरूरी डॉक्यूमेंट्स (जैसे मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड) अपलोड करें. अंतिम में आवेदन फॉर्म सबमिट करके प्रिंटआउट जरूर रख लें. 

यह भी पढ़ें: Nalco में सरकारी नौकरी का एक और मौका, अब इस दिन तक भरें फॉर्म

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola