Watch Video: मलेशिया में गैस पाइपलाइन में विस्फोट, 100 से अधिक लोग झुलसे, वीडियो देख कांप जाएगी रूह
Malaysia Explosion Video
Watch Video : मलेशिया में कुआलालंपुर के बाहरी इलाके में मंगलवार को एक गैस पाइपलाइन में भयंकर विस्फोट हुआ. जिसके बाद भीषण आग लग गई. हादसे में 100 से अधिक लोग घायल हो गए और कई मकानों में भारी नुकसान हुआ. आग की लपटें आसमान को छू रही थीं. सोशल मीडिया में कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें आग की लपटों को साफ देखा जा सकता है.
Watch Video : मलेशिया के कुआलालंपुर के बाहर ‘पुत्रा हाइट्स’ में गैस स्टेशन के पास आग लग गई. आग की लपटें कई किलोमीटर ऊपर तक दिखाई दे रही थीं और कई घंटों तक धधकती रही. राहत की बात है कि हादसा तब हुआ जब वहां सार्वजनिक रूप से छुट्टी थी. क्योंकि मलेशिया में बहुसंख्यक मुस्लिम ईद के दूसरे दिन जश्न मनाते हैं.
तेल कंपनी पेट्रोनास की गैस पाइपलाइन में लगी थी आग
राष्ट्रीय तेल कंपनी ‘पेट्रोनास’ ने एक बयान में कहा कि उसकी एक गैस पाइपलाइन में सुबह आठ बजकर 10 मिनट पर आग लगी. प्रभावित पाइपलाइन को बाद में बाकी लाइनों से काट दिया गया. आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने वाल्व बंद कर आग पर काबू पाने की कोशिश की. अग्निशमन विभाग ने मीडिया को बताया कि 20 मंजिल जितनी ऊंची लपटों वाली आग पर दोपहर पौने तीन बजे काबू पा लिया गया.
हादसे में 49 घर क्षतिग्रस्त हो गए
पुलिस अधिकारी बताया कि विस्फोट के बाद आग लगने से कम से कम 49 घर क्षतिग्रस्त हो गए है. जबकि 112 लोग घायल हुए हैं. जिनमें से 63 को झुलसने और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य चोटिल हैं.
आस-पास के मकानों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया
अग्निशमन विभाग ने सुरक्षा उपाय के तौर पर आस-पास के मकानों से निवासियों को तुरंत बाहर निकाल लिया. इसकी जानकारी सेलंगोर के मुख्यमंत्री अमीरुद्दीन शारी ने दी है. उन्होंने बताया, स्थिति नियंत्रण में आने तक उन्हें अस्थायी रूप से पास की एक मस्जिद में रखा जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










