'हम इंस्टाग्राम पर मोस्ट फेमस कपल हैं...' पीएम मोदी से मिलकर मुस्कुराते हुए बोलीं जॉर्जिया मेलोनी

Updated:
विज्ञापन

पीएम मोदी से मुलाकात करतीं जॉर्जिया मेलोनी. फोटो- एक्स.

PM Modi Giorgia Meloni Instagram: फ्रांस के एवियन-लेस-बैंस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बीच हुई मजेदार बातचीत हुई. इस दौरान पीएम मेलोनी ने कहा कि वे और पीएम मोदी इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फेमस कपल हैं. इसका वीडियो अब जमकर वायररल हो रहा है.

विज्ञापन

PM Modi Giorgia Meloni Instagram: अंतरराष्ट्रीय मंचों पर वैश्विक नेताओं की गंभीर चर्चाओं के बीच कई बार कुछ ऐसे हल्के-फुल्के पल भी सामने आते हैं, जो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर लेते हैं. फ्रांस के एवियन-लेस-बैंस में चल रहे जी7 (G7) शिखर सम्मेलन में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहाँ औपचारिक बैठकों से इतर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात इंटरनेट पर छा गई है.

शिखर सम्मेलन के दौरान जब सभी वैश्विक नेता ग्रुप फोटो के लिए इकट्ठा हो रहे थे, तभी पीएम नरेंद्र मोदी और जॉर्जिया मेलोनी ने एक-दूसरे का गर्मजोशी से स्वागत किया. हालांकि यह मुलाकात काफी शॉर्ट थी, लेकिन दोनों नेताओं के बीच की पुरानी और चिरपरिचित केमिस्ट्री यहाँ भी साफ नजर आई.

पीएम मोदी को देखते ही जॉर्जिया मेलोनी ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘आपसे दोबारा मिलकर बहुत अच्छा लगा!’  इसके तुरंत बाद उन्होंने मजाक के लहजे में आगे कहा, ‘हम इंस्टाग्राम पर सबसे मशहूर कपल हैं.’ 

इस दौरान पीएम मोदी ने भी दोनों की इंस्टाग्राम लोकप्रियता का जिक्र किया, जिस पर सहमति जताते हुए मेलोनी ने मजाकिया अंदाज में दोबारा दोहराया कि ‘हाँ, हम इंस्टाग्राम पर सबसे प्रसिद्ध हैं.

क्या है ‘Melodi’ का पूरा इतिहास?

सोशल मीडिया पर ‘Melodi’ (मेलोडी) के नाम से मशहूर यह सिलसिला आज एक बड़ा ‘ब्रांड’ बन चुका है. इसकी शुरुआत करीब तीन साल पहले एक इंटरनेट जोक (मजाक) के रूप में हुई थी. प्रधानमंत्री मोदी और इटली की पीएम मेलोनी के उपनामों (सरनेम) को मिलाकर यह हैशटैग 2023 में शुरू हुआ था. जब COP28 समिट, दुबई) में जब दुबई में आयोजित शिखर सम्मेलन के दौरान जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ एक सेल्फी पोस्ट की. उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा था, ‘COP28 में अच्छे दोस्त #Melodi’ (Good friends at COP28 #Melodi).

इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़

इस हैशटैग के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर जमकर मीम्स, फैन एडिट्स और मजेदार पोस्ट बनाने शुरू कर दिए. तब से लेकर आज तक, चाहे कोई अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन हो या द्विपक्षीय बैठक, दोनों नेताओं की हर मुलाकात इंटरनेट पर तुरंत ट्रेंड करने लगती है.

ये भी पढ़ें:- मेलोनी ने सिगरेट से कर ली तौबा, बोलीं- 1 महीने हो गए; अब नींद भगाने के लिए बनीं इसकी शौकीन

ये भी पढ़ें:- सीढ़ियां चढ़ते वक्त ट्रंप ने पकड़ी पीएम मोदी की कलाई, G7 फोटोशूट का वीडियो वायरल

पीएम मोदी ने तोहफे में दी ‘मेलोडी’ टॉफी

इस सोशल मीडिया ट्रेंड को दिलचस्प मोड़ तब मिला, जब पिछले महीने पीएम मोदी इटली की राजधानी रोम के दौरे पर गए थे. वहाँ उन्होंने डिजिटल दुनिया के इस ‘मेलोडी’ क्रेज को स्वीकार करते हुए खुद पीएम मेलोनी को ‘मेलोडी’ (Melody) टॉफी का एक पैकेट उपहार में दिया.

इंटरनेट पर वायरल हुए उस वीडियो में नीले रंग के बंदगला सूट में सजे पीएम मोदी, सफेद सूट पहने जॉर्जिया मेलोनी को टॉफी का पैकेट सौंपते दिखे. इस अनोखे तोहफे को देखकर मेलोनी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं और उन्होंने हंसते हुए कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी हमारे लिए एक तोहफा लाए हैं… बहुत, बहुत अच्छी टॉफी. मेलोडी’  

दोनों नेताओं का यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर इस कदर वायरल हुआ कि पोस्ट होने के महज 6 घंटे के भीतर इसे 10 करोड़ (100 मिलियन) से अधिक व्यूज मिले. अब तक इस पर 1.3 करोड़ (13 मिलियन) से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं.

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola