G7 में ट्रंप की खुली धमकी: ‘ईरान डील पर बात नहीं बनी, तो फिर बरसेंगे बम’

Updated:
विज्ञापन

जी 7 के मंच से ईरान को ट्रंप ने दी चेतावनी, फोटो एक्स

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

US Iran Deal: ईरान-अमेरिका शांति समझौते के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से चेतावनी दे डाली है. जी 7 के मंच से ट्रंप ने साफ तौर पर कह दिया है कि ईरान के साथ बात अगर नहीं बनती है, तो फिर से अमेरिका बम बरसाएगा.

विज्ञापन

US Iran Deal: जी 7 सम्मेलन में पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ समझौते पर कहा, यह टेक्स्ट फाइनल नहीं है, यह एक मेमोरैंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) है. अगर मुझे यह पसंद नहीं आया, तो हम वापस उन पर गोलीबारी करने और उनके सिर पर बम गिराने लगेंगे. अगर मुझे यह पसंद नहीं आया, या अगर वे ठीक से पेश नहीं आए, तो हम सीधे उन पर बम गिराने लगेंगे. ट्रंप ने आगे कहा- बिल्कुल उनके सिर के बीचों-बीच, क्योंकि उन्होंने 47 साल तक गलत व्यवहार किया है.

विज्ञापन

ईरान समझौते पर व्हाइट हाउस के दावों और वास्तविक स्थिति में अंतर

व्हाइट हाउस ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों और रिपब्लिकन सांसदों को भेजे गए एक दस्तावेज में दावा किया है कि ईरान के साथ प्रस्तावित समझौते से अमेरिका ने अपने प्रमुख रणनीतिक लक्ष्य हासिल कर लिए हैं. दस्तावेज में कहा गया है कि ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाएगा, होर्मुज जलडमरूमध्य फिर से खुल जाएगा और क्षेत्रीय तनाव कम होगा. हालांकि समझौते का पूरा विवरण अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है, जिससे इसके दावों को लेकर भ्रम और संदेह बना हुआ है. कई रिपब्लिकन नेताओं ने भी माना है कि समझौते की शर्तें गोपनीय रखे जाने से अटकलों को बढ़ावा मिला है.

ये भी पढ़ें: अमेरिका ने माना ‘ईरान के पास परमाणु बम से भी बड़ा हथियार’, खुफिया रिपोर्ट का खुलासा; जब चाहे कर सकता है इस्तेमाल

ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola