कीव में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, रूस ने दागीं मिसाइलें

भारतीय दूतावास की ओर से कहा गया है कि भारतीय नागरिकों को यूक्रेन की कीव और उसके बाहर सभी गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है. भारतीय नागरिकों से अनुरोध है कि दूतावास को यूक्रेन में अपनी उपस्थिति के बारे में सूचित करें.
कीव/नई दिल्ली : रूस ने सोमवार को यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई शहरों पर एक बार फिर मिसाइल के जरिए हमला किया. इस हमले के दौरान रूसी सैनिकों ने रिहायशी इलाकों को भी अपना निशाना बनाया. इस बार खबर यह है कि कीव स्थित भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है. इसमें भारतीय दूतावास की ओर से कहा गया है कि भारतीय नागरिकों को यूक्रेन की कीव और उसके बाहर सभी गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है. भारतीय नागरिकों से अनुरोध है कि दूतावास को यूक्रेन में अपनी उपस्थिति के बारे में सूचित करें.
उधर, भारत ने यूक्रेन में संघर्ष फिर भड़कने पर सोमवार को गंभीर चिंता व्यक्त किया है. उसने कहा कि युद्ध का फैलना किसी के भी हित में नहीं है और सभी पक्षों को शत्रुता त्याग कर तत्काल कूटनीति और बातचीत का रास्ता अपनाना चाहिए. पिछले कुछ समय से अपेक्षाकृत शांति के बाद सोमवार को यूक्रेन के कुछ क्षेत्रों में रूस के मिसाइल हमले को लेकर मीडिया के सवालों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हम सभी पक्षों से तत्काल शत्रुता छोड़ने तथा कूटनीति एवं संवाद के मार्ग पर लौटने की अपील करते हैं. भारत स्थिति सामान्य बनाने की दिशा में ऐसे सभी प्रयासों का समर्थन करने को तैयार है.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि यूक्रेन में संघर्ष के भड़कने से भारत काफी चिंतित है, जिसमें आधारभूत ढांचे को निशाना बनाया गया और नागरिकों की मौत हुई. उन्होंने कहा कि संघर्ष की शुरुआत के बाद से भारत ने सतत रूप से कहा है कि वैश्विक व्यवस्था संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों, अंतरराष्ट्रीय कानून एवं सभी देशों की सम्प्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता के आधार पर चलती है.
Also Read: Russia-Ukraine War: यूक्रेन पर रूस का भीषण हमला, मिसाइल और रॉकेट अटैक में 8 लोगों की मौत, भयंकर तबाही
बता दें कि रूस ने सोमवार को यूक्रेन की राजधानी कीव में हमलों में आठ लोगों की जान जाने की खबर है. हमले के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यूक्रेन पर हमले मास्को नियंत्रित क्रीमिया प्रायद्वीप के एक पुल पर हमले समेत कीव की आतंकवादी कार्रवाई के जवाब में किए गए. कई घंटों तक चलने वाले भीषण हमले ने मास्को द्वारा अचानक सैन्य हमलों को तेज किए जाने को परिलक्षित किया है. इससे एक दिन पहले ही पुतिन ने शनिवार को रूस को क्रीमिया के कब्जे वाले क्षेत्र से जोड़ने वाले विशाल पुल पर विस्फोट को यूक्रेनी विशेष सेवाओं द्वारा नियोजित एवं अंजाम दिया गया एक आतंकवादी कृत्य कहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




