Cyclone Alert: साइक्लोन अल्फ्रेड मचा सकता है तबाही, 155 KM/H की रफ्तार से चलेगी हवा, स्कूल-ऑफिस बंद

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

cyclone alfred, Symbolic Image, ANI

Cyclone Alert: ऑस्ट्रेलिया में साइक्लोन अल्फ्रेड का खतरा मंडरा रहा है. अल्फ्रेड साइक्लोन 155 KPH की रफ्तार से ब्रिस्बेन की ओर बढ़ रहा है. तूफान के कारण करीब 20 हजार घरों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है.

विज्ञापन

Cyclone Alert: मार्च की शुरुआत में ही भीषण साइक्लोन की दस्तक हुई है. ऑस्ट्रेलिया के तीसरे सबसे अधिक आबादी वाले शहर ब्रिसबेन के पास एक तूफान ‘अल्फ्रेड’ दस्तक देने वाला है. साइक्लोन ‘अल्फ्रेड’ को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है. लोगों ने चक्रवाती तूफान से निपटने की तैयारी कर ली है. सबसे बड़ी बात कि बीते 51 सालों में ऑस्ट्रेलिया में आने वाला यह पहला चक्रवात है. निचले इलाके में रहने वाले लोगों ने सुरक्षा के लिए रेत की बोरियां जमा कर ली हैं.

155 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है तूफान

ऑस्ट्रेलिया में जिस साइक्लोन का खतरा मंडरा रहा है उसकी रफ्तार 155 किलोमीटर प्रति घंटा है. उम्मीद की जा रही है कि तूफान से खासी तबाही मच सकती है. ब्रिसबेन के लोग तूफान के कारण डरे हुए हैं. जगह-जगह साइक्लोन से बचने की तैयारी की जा रही है. प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा है कि सरकार क्वींसलैंड सरकार को 250,000 सैंडबैग उपलब्ध करा रही है, इसके अलावा सेना की ओर से पहले ही 80,000 सैंडबैग उपलब्ध कराए जा चुके हैं.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

प्रशांत महासागर के ऊपर बना हुआ है अल्फ्रेड तूफान

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि चक्रवात अल्फ्रेड फिलहाल प्रशांत महासागर के ऊपर बन रहा है. आज इसके ब्रिस्बेन के पूर्व की ओर बढ़ने की संभावना है. इससे पहले 1974 में उष्णकटिबंधीय चक्रवात ‘जो’ गोल्ड कोस्ट पर आया था. उस समय तूफान से काफी तबाही मची थी. ब्रिसबेन में मीडिया से बात करते हुए पीएम अल्बनीज ने कहा “एक ऐसे क्षेत्र में उष्णकटिबंधीय चक्रवात का आना जो उष्णकटिबंधीय क्षेत्र के रूप में डिवाइड नहीं है, वहां चक्रवात आना एक दुर्लभ घटना है.”

मंडरा रहा है बाढ़ का खतरा

साइक्लोन के साथ-साथ ब्रिस्बेन में बाढ़ का भी खतरा बना हुआ है. अधिकारियों ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि ब्रिस्बेन में तेज हवाओं के साथ-साथ बाढ़ का भी खतरा है. ब्रिसबेन के लॉर्ड मेयर एड्रियन श्रिनर ने कहा कि पूर्वानुमान है कि 30 लाख से अधिक आबादी वाले उनके शहर में 20,000 मकानों को किसी न किसी स्तर पर बाढ़ का सामना करना पड़ सकता है. साइक्लोन के खतरे को देखते हुए न्यू साउथ वेल्स के उत्तरी इलाके में 100 से ज्यादा स्कूलों को गुरुवार को छुट्टी दे दी गई है. कई ऑफिस भी बंद रहेंगे.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola