अफगानिस्तान में यात्री बस, टैंकर की भिड़ंत, 45 मरे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:30 PM
कंधार , अफगानिस्तान: अफगानिस्तान में आज तड़के एक यात्री बस और ईंधन ले कर जा रहे एक टैंकर में टक्कर होने से कम से कम 45 लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में से ज्यादातर लोग अफीम की खेती के लिए जा रहे थे. यह हादसा कंधार प्रांत के मैवांद जिले […]
कंधार , अफगानिस्तान: अफगानिस्तान में आज तड़के एक यात्री बस और ईंधन ले कर जा रहे एक टैंकर में टक्कर होने से कम से कम 45 लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में से ज्यादातर लोग अफीम की खेती के लिए जा रहे थे.
यह हादसा कंधार प्रांत के मैवांद जिले में हुआ. बस में सवार लोग ‘निश्तार ’ में शामिल होने के लिए जा रहे थे. हर साल अप्रैल में 15 से 20 दिन ‘निश्तार ’ का सीजन होता है. इस दौरान दक्षिणी अफगानिस्तान के ग्रामीण अफीम के खेतों में काम करते हैं और कम समय में ही उन्हें अच्छी आमदनी होती है.
निश्तार वास्तव में एक नन्हा लैंस होता है जिसकी मदद से अफीम के पौधों में चीरा लगा कर रेसिन निकाला जाता है. ठोस अफीम में रेसिन सूख जाता है. कंधार के गवर्नर के प्रवक्ता जाविद फैजल ने बताया ‘सुबह करीब चार बजे एक यात्री बस ईंधन के टैंकर से टकरा गई जिससे 45 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में ज्यादातर पुरुष हैं. हादसे में दस लोग घायल भी हुए हैं.
’फैजल ने इन खबरों को गलत बताया है कि तालिबान उग्रवादियों ने टैंकर में आग लगा दी और सड़क के बीचों बीच टैंकर जलने लगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










