सीमा विवाद से चीन के प्रधानमंत्री की यात्रा पर असर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:30 PM
बीजिंग: विशेषज्ञों का कहना है कि लद्दाख में घुसपैठ को लेकर भारत-चीन की सीमा पर पैदा हुए विवाद का असर चीन के नए प्रधानमंत्री ली केकियांग की भारत की प्रस्तावित यात्रा पर पड़ सकता है. पेइचिंग विश्वविद्यालय के तहत अंतरराष्ट्रीय अध्ययन स्कूल में शस्त्र नियंत्रण और निरस्त्रीकरण केंद्र के निदेशक हान हुआ ने कहा कि […]
बीजिंग: विशेषज्ञों का कहना है कि लद्दाख में घुसपैठ को लेकर भारत-चीन की सीमा पर पैदा हुए विवाद का असर चीन के नए प्रधानमंत्री ली केकियांग की भारत की प्रस्तावित यात्रा पर पड़ सकता है.
पेइचिंग विश्वविद्यालय के तहत अंतरराष्ट्रीय अध्ययन स्कूल में शस्त्र नियंत्रण और निरस्त्रीकरण केंद्र के निदेशक हान हुआ ने कहा कि प्रधानमंत्री के अपने पहले दौरे के लिए भारत का चयन करके चीन ने द्विपक्षीय संबंधों में सुधार की इच्छा का संकेत दिया है लेकिन मौजूदा सीमा विवाद उनके दौरे पर असर डाल सकता है. हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन ली ने अपने विदेशी दौरे के लिए सबसे पहले नयी दिल्ली जाने की इच्छा जाहिर की है और यह दौरा मई में होने की संभावना है.
उससे पहले भारत के विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद नौ मई को बीजिंग का दौरा करेंगे. हान ने ‘ग्लोबल टाइम्स’ से कहा, ‘‘ भारतीय मीडिया में चीनी बलों के सीमा पार जाने की खबरें नई नही हैं. हालांकि ये खबरें प्रधानमंत्री से दौरे से पहले अनुचित समय पर सामने आईं और राजदूत को इस बारे में बुलाना भी अनुचित था.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










