रुस में अस्पताल में आग लगने पर 38 लोगों की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:30 PM
मास्को : रुस के मास्को क्षेत्र में आज सुबह एक मनोचिकित्सा अस्पताल में आग लग जाने पर कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में ज्यादातर रोगी हैं. रुसी समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया कि रामेनस्कोय बस्ती में स्थित एक मंजिला अस्पताल में स्थानीय समय के […]
मास्को : रुस के मास्को क्षेत्र में आज सुबह एक मनोचिकित्सा अस्पताल में आग लग जाने पर कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में ज्यादातर रोगी हैं.
रुसी समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया कि रामेनस्कोय बस्ती में स्थित एक मंजिला अस्पताल में स्थानीय समय के मुताबिक तड़के तीन बजे आग लगी. स्वास्थ्य मंत्रलय के प्रवक्ता ओलेग सालागे के हवाले से समाचार एजेंसी ने बताया कि शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक दो चिकित्साकर्मियों सहित 38 लोगों की मौत हो गई.
उन्होंने बताया कि तीन लोग जीवित बचे हैं. एक मेडिकल नर्स ने दो रोगियों को आग की लपटों में घिरी इमारत से बाहर निकाला. उन्होंने बताया कि घटना के वक्त एक मंजिला इस इमारत में 41 लोगों के मौजूद होने की बात कही जा रही है. एजेंसी ने पुलिस के हवाले से बताया कि ज्यादातर रोगियों की मौत दम घुटने से हुई. बहरहाल, अभी तक 12 शव बरामद हुए हैं जो पूरी तरह से झुलस चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










