लैंगिक अपराध के मामलों में चीन-भारत की स्थिति खराब
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:30 PM
वाशिंगटन : अमेरिका के एक सांसद ने कहा है कि लैंगिक अपराधों के मामले में भारत और चीन की स्थिति बेहद खराब है. कांग्रेस सदस्य क्रिस्टोफर स्मिथ ने कांग्रेस की एक सुनवाई में कल कहा कि लैंगिक अपराध, कन्या भ्रूण हत्या ही सिर्फ लड़कियों की तबाही के लिए जिम्मेदार नहीं हैं बल्कि इसके चलते खास […]
वाशिंगटन : अमेरिका के एक सांसद ने कहा है कि लैंगिक अपराधों के मामले में भारत और चीन की स्थिति बेहद खराब है.
कांग्रेस सदस्य क्रिस्टोफर स्मिथ ने कांग्रेस की एक सुनवाई में कल कहा कि लैंगिक अपराध, कन्या भ्रूण हत्या ही सिर्फ लड़कियों की तबाही के लिए जिम्मेदार नहीं हैं बल्कि इसके चलते खास तौर पर भारत और चीन में देह व्यापार के मामले भी बढ़े हैं.
एक नए वृत्तचित्र ‘इट्स ए गर्ल: द थ्री मोस्ट डेंजरस वर्ड्स इन द वल्र्ड ’ बुधवार को रिलीज की गई. स्मिथ ने इस वृत्तचित्र के संदर्भ में कहा कि संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार विश्व में बीस करोड़ बच्चियां या तो भ्रूण हत्या की शिकार होती हैं या फिर उनकी जन्म होते ही हत्या कर दी जाती है.
कांग्रेस समिति में यूएसएड के प्रशासक डॉ. राज शाह ने इसी संदर्भ में कहा कि पांच साल से कम उम्र के करीब 70 लाख बच्चों की हर साल मौत हो जाती है. हम दो दशक में इस संख्या को यथासंभव शून्य तक लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
डॉ. शाह ने कहा कि भारत में जिंक खनन में लगी निजी कंपनियां जिंक सिरप और अन्य उत्पाद बनाने के काम में लगी हैं यह सिरप बच्चों में डायरिया को रोकने के लिए कारगर है.
उन्होंने कहा, ‘‘हमें लगता है कि ये प्रयास नतीजे दे रहे हैं. लेकिन हमें लगता है कि भ्रूण हत्या का मामला भी इससे कहीं न कहीं जुड़ा है और हमें इसे साथ लेकर एक समग्र सोच के साथ ही आगे बढ़ना है ’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










