अमेरिका के समक्ष आजम खान के मुद्दे को उठाया गया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:30 PM

विज्ञापन

वाशिंगटन : बोस्टन में लोगान अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर उत्तर प्रदेश के मंत्री आजम खान से पूछताछ किए जाने को गंभीरता से लेते हुए भारतीय दूतावास ने इस मुद्दे को यहां अमेरिकी विदेश विभाग के समक्ष उठाया है. भारतीय दूतावास के प्रवक्ता एम श्रीधरन ने एक सवाल के जवाब में पीटीआई को बताया, ‘‘इस मुद्दे को […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : बोस्टन में लोगान अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर उत्तर प्रदेश के मंत्री आजम खान से पूछताछ किए जाने को गंभीरता से लेते हुए भारतीय दूतावास ने इस मुद्दे को यहां अमेरिकी विदेश विभाग के समक्ष उठाया है.

भारतीय दूतावास के प्रवक्ता एम श्रीधरन ने एक सवाल के जवाब में पीटीआई को बताया, ‘‘इस मुद्दे को विदेश विभाग के समक्ष उठाया गया है.’’ दरअसल, उनसे पूछा गया था कि क्या बुधवार को बोस्टन हवाईअड्डा पर हुई घटना से दूतावास वाकिफ है? खान उत्तर प्रदेश की सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं. वह प्रदेश के शहरी विकास मंत्री भी हैं. भारत से ब्रिटिश एयरवेज की एक उड़ान से यहां पहुंचने पर बोस्टन हवाईअड्डा पर उन्हें पूछताछ के लिए करीब 10 मिनट तक रोक लिया गया था.

इसके विरोध में खान ने कुछ समय तक ठहरने के बाद वहां से लौटने का फैसला किया.

गौरतलब है कि वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ वहां गए थे जो इलाहाबाद में हाल में संपन्न हुए महाकुंभ मेला पर हावर्ड विश्वविद्यालय में व्याख्यान देने जा रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola