अफगानिस्तान में भूकंप से 13 की मौत, दर्जनों घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:30 PM
जलालाबाद: अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से में बुधवार को आए शक्तिशाली भूकंप में 13 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए.यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई. भूकंप के झटके अफगानिस्तान की राजधानी काबुल और पाकिस्तान के इस्लामाबाद में भी महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र पूर्वी अफगानिस्तान […]
जलालाबाद: अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से में बुधवार को आए शक्तिशाली भूकंप में 13 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए.
यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई. भूकंप के झटके अफगानिस्तान की राजधानी काबुल और पाकिस्तान के इस्लामाबाद में भी महसूस किए गए.
भूकंप का केंद्र पूर्वी अफगानिस्तान के शहर जलालाबाद से 24 किलोमीटर पश्चिमोत्तर में था. नांगरहार प्रांत के प्रवक्ता अहमद जिया अब्दुलजई ने बताया कि कुछ बच्चों सहित 12 लोग मारे गए और 75 घायल हो गए.
पड़ोसी कूनार प्रांत में एक व्यक्ति मारा गया और एक घायल हो गया. भूकंप के कारण कई मकान ध्वस्त हो गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










