कार्यकर्ताओं, समूहों ने मोदी विरोधी अभियान शुरु किया

न्यूयार्क: कार्यकर्ताओं के एक समूह, संगठनों और पटेल समुदाय के कुछ सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमेरिका में एक अभियान शुरु किया है. मोदी आज यहां पहुंचे. इस अभियान में विभिन्न प्रकार की छोटी-बडी कई गतिविधियां होंगी जो न्यूयार्क एवं सैन जोस में की जाएंगी। प्रधानमंत्री इन्हीं स्थानों की यात्रा कर रहे हैं. […]
न्यूयार्क: कार्यकर्ताओं के एक समूह, संगठनों और पटेल समुदाय के कुछ सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमेरिका में एक अभियान शुरु किया है. मोदी आज यहां पहुंचे. इस अभियान में विभिन्न प्रकार की छोटी-बडी कई गतिविधियां होंगी जो न्यूयार्क एवं सैन जोस में की जाएंगी। प्रधानमंत्री इन्हीं स्थानों की यात्रा कर रहे हैं.
उसमें सोशल मीडिया पर अभियान भी शामिल है. एलायंस फॉर जस्टिस एंड एकाउंटबिलिटी (एजेए) के नये ‘मोदीफेल’ अभियान के तहत एक बडा होर्डिंग भी लगाया है. अमेरिका को खुद को प्रगतिशील समूहों का गठबंधन बताने वाले एजेए ने सिलिकन वैली में एक सडक पर होर्डिंग लगाया है. भगवा रंग के एक होर्डिंग में मोदी जनसभा को संबोधित करते हुए नजर आ रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




