लडाकू जेट छोटे विमान से टकराया, दो की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Jul 2015 10:57 AM (IST)
विज्ञापन

मॉन्क्स कॉर्नर (अमेरिका): दक्षिण कैरोलिना में एक एफ-16 लडाकू जेट के एक छोटे विमान से टकरा जाने से दो लोगों की मौत हो गई और विमान के अलग अलग हिस्से एवं मलबा बडे दलदली इलाके और धान के खेतों में जा गिरा. नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (एनटीएसबी) के प्रवक्ता पीटर नुडसन ने बताया कि छोटे […]
विज्ञापन
मॉन्क्स कॉर्नर (अमेरिका): दक्षिण कैरोलिना में एक एफ-16 लडाकू जेट के एक छोटे विमान से टकरा जाने से दो लोगों की मौत हो गई और विमान के अलग अलग हिस्से एवं मलबा बडे दलदली इलाके और धान के खेतों में जा गिरा.
नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (एनटीएसबी) के प्रवक्ता पीटर नुडसन ने बताया कि छोटे सेसना विमान में दो लोग सवार थे. विमान कल पूरी तरह नष्ट हो गया और उसमें सवार दोनों लोगों की मौत हो गई. एफ-16 का पायलट जेट से बाहर कूद गया और लगता है कि वह घायल नहीं हुआ. दक्षिण कैरोलिना के सम्टर में शॉ वायु सेना अड्डे की प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जेनी हैडेन ने कहा कि चालक को जांच के लिए वायु सेना अड्डे लाया गया है.
अभी इस बात की कोई जानकारी नहीं मिली है कि टक्कर किस कारण से हुई या विमान कहां जा रहे थे. एनटीएसबी इस संबंध में जांच कर रहा हैं. बर्कले काउंटी के प्रवक्ता माइकल मुले ने बताया कि मलबा एक बडे क्षेत्र में बिखर गया. हालांकि इसके कारण जमीन पर किसी व्यक्ति के घायल होने या किसी मकान के क्षतिग्रस्त होने की कोई सूचना नहीं है.
मुले ने कहा कि चार्ल्सटन के पश्चिमोत्तर में करीब 32 किलोमीटर के इलाके में मकान हैं लेकिन यहां घनी आबादी नहीं है. अधिकारियों ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि अधिकतर मलबा धान के एक खेत समेत दलदली इलाके में गिरा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




