‘माइकल’ देख फराह खान हुईं इंप्रेस, जाफर जैक्सन को बताया ऑस्कर डिजर्विंग

Updated:
विज्ञापन

Farah Khan On Michael Movie

Michael Movie Review: माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ को लेकर फराह खान ने खुलकर समर्थन किया है. उन्होंने जाफर जैक्सन की एक्टिंग की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें ऑस्कर के योग्य बताया और दर्शकों से अपील की कि आलोचनाओं को नजरअंदाज कर फिल्म थिएटर में जरूर देखें.

विज्ञापन

Michael Movie Review: पॉप के किंग माइकल जैक्सन की जिंदगी पर बनी फिल्म Michael रिलीज के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है. 23 अप्रैल को दुनियाभर में रिलीज हुई इस बायोपिक को जहां आलोचकों से ठंडी प्रतिक्रिया मिली, वहीं कई दर्शक और फिल्मी हस्तियां इसके समर्थन में खुलकर सामने आ रही हैं. अब बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान ने भी फिल्म को लेकर अपनी राय रखी है.

विज्ञापन

फराह खान ने किया फिल्म का समर्थन

फराह खान ने सोशल मीडिया पर माइकल जैक्सन के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए दर्शकों से फिल्म देखने की अपील की. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि ‘माइकल’ जैसी फिल्म को बड़े पर्दे पर ही देखा जाना चाहिए और लोगों को आलोचकों की बातों से प्रभावित नहीं होना चाहिए. उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है.

जाफर जैक्सन की जमकर तारीफ

फराह खान ने खासतौर पर जाफर जैक्सन की परफॉर्मेंस की सराहना की. उन्होंने लिखा कि जाफर ने माइकल जैक्सन के किरदार को बेहतरीन तरीके से निभाया है और वह इस भूमिका के लिए बड़े अवॉर्ड के हकदार हैं. यहां तक कि उन्होंने यह भी कह दिया कि जाफर को अगले साल ऑस्कर मिलना चाहिए.

फैंस का भी मिला समर्थन

फराह खान की पोस्ट पर फैंस ने भी जमकर प्रतिक्रिया दी. कई लोगों ने माइकल जैक्सन के साथ उनकी तस्वीर को खास बताया और जाफर जैक्सन के अभिनय की तारीफ की. सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है और लोग फिल्म को लेकर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं.

फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट

‘माइकल’ में माइकल जैक्सन के बचपन से लेकर ग्लोबल सुपरस्टार बनने तक के सफर को दिखाया गया है. फिल्म में उनके संघर्ष, सफलता और निजी जीवन के कई पहलुओं को दर्शाया गया है. जाफर जैक्सन के अलावा निया लॉन्ग, लॉरा हैरियर, माइल्स टेलर और कोलमैन डोमिंगो भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.

हालांकि फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन ठीक-ठाक बताया जा रहा है और दर्शकों के बीच इसकी चर्चा लगातार बनी हुई है.

यह भी पढ़ें: दूसरे दिन ‘माइकल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 10 करोड़ के पार पहुंची कमाई

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola