गोपालगंज में ननद-भौजाई के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने दो को दबोचा, चार फरार

Updated:
विज्ञापन
gopalganj crime news

आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने ले गई पुलिस

Bihar Crime News: गोपालगंज के जादोपुर थाना क्षेत्र में ननद और भौजाई के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चार अन्य की तलाश जारी है.

विज्ञापन

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज जिले से एक बेहद गंभीर और शर्मनाक घटना सामने आई है. जादोपुर थाना क्षेत्र में ननद और भौजाई के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है.

घर से बाहर जाने के दौरान हुई घटना

पीड़िताओं के बयान के अनुसार, घटना उस समय हुई जब दोनों महिलाएं घर से बाहर गई थीं. इसी दौरान छह लोगों ने मिलकर उनके साथ कथित रूप से यह वारदात की. पीड़ित पक्ष ने तुरंत जादोपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसमें पथरा गांव के छह लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है.

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई शुरू की गई. अपर थानाध्यक्ष सौरभ कुमार सुमन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर दो आरोपियों अनुज कुमार और नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों से पूछताछ की जा रही है.

चार आरोपी अभी भी फरार, लगातार छापेमारी जारी

इस मामले में चार अन्य आरोपी पवन कुमार श्रीवास्तव, बादल कुमार, बुलेट कुमार और अजय कुमार अभी फरार हैं. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मेडिकल जांच और कानूनी प्रक्रिया जारी

पुलिस के अनुसार, पीड़िताओं का मेडिकल टेस्ट करा लिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है. अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि सभी फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ग्रामीणों में आक्रोश, सुरक्षा पर उठे सवाल

घटना के बाद स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है. ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है. साथ ही इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं.

(गोपालगंज से मनीष राज की रिपोर्ट)

Also Read: बिहार में वंदे भारत के बाद अब अवध एक्सप्रेस पर पथराव, कोच का शीशा टूटा, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन