गोपालगंज: अमठा खेम में चोरी का खुलासा, नाबालिग गिरफ्तार, भारी मात्रा में आभूषण बरामद

Updated:
विज्ञापन

लाइन बाजार में पुलिस द्वारा सिल किया गया दुकान

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gopalganj Theft Case Solved : गोपालगंज के मीरगंज में पुलिस ने चोरी की बड़ी वारदात का पर्दाफाश किया है. कबाड़ी का काम करने वाले एक नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने चोरी का सच उगला. उसके निशानदेही पर लाखों रुपये का कीमती सामान बरामद हुआ है.

विज्ञापन

Gopalganj Theft Case Solved : गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित अमठा खेम गांव में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस की विशेष टीम ने छापेमारी कर एक नाबालिग को हिरासत में लिया है और चोरी का भारी मात्रा में सामान बरामद किया है. हथुआ एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आभूषण की दुकान को भी सील कर दिया है.

विज्ञापन

एसआईटी ने छापेमारी कर नाबालिग को लिया हिरासत में

अमठा खेम गांव में बीते शुक्रवार को चोरी की बड़ी वारदात हुई थी. इस घटना के खुलासे के लिए हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता के नेतृत्व में एक विशेष टीम (एसआईटी) का गठन किया गया था. एसआईटी में मीरगंज थानाध्यक्ष नीरव पाल और अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया था. टीम ने सोमवार की रात कई स्थानों पर सघन छापेमारी की और एक बालक को हिरासत में ले लिया.

खाली घरों की रेकी कर चोरी करता था नाबालिग कबाड़ी

पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया बालक मुख्य रूप से कबाड़ी का काम करता था. कबाड़ चुनने की आड़ में वह अक्सर बंद और खाली घरों की रेकी किया करता था. पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है. उसकी सटीक निशानदेही पर ही पुलिस ने चोरी के सामान की बरामदगी के लिए आगे की कार्रवाई शुरू की.

लाइन बाजार की दुकान से बरामद हुए आभूषण और बर्तन

पुलिस ने हिरासत में लिए गए बालक की निशानदेही पर लाइन बाजार स्थित संदीप कुमार सोनी की दुकान पर छापेमारी की. यहां से चोरी किए गए बर्तन, सोने-चांदी के कीमती आभूषण और कपड़े सहित काफी सामान बरामद किया गया. चोरी का सामान मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल प्रभाव से उस दुकान को सील कर दिया है.

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार हो रही छापेमारी

पुलिस ने इस पूरे मामले में फरार अन्य आरोपियों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है. गिरोह से जुड़े बाकी लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा.

Also Read : गोपालगंज: अरवल में सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना इलाज लौटे मरीज


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन