गोपालगंज: बथुआ बाजार में अतिक्रमण से लगा दो किमी लंबा जाम, 40 मिनट तक फंसी एंबुलेंस

Updated:
विज्ञापन

बथुआ बाजार में महाजाम में फंसी स्कूल बस | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोपालगंज के बथुआ बाजार में शनिवार को अतिक्रमण के कारण 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया. तेज धूप में स्कूली बच्चों और मरीजों को ले जा रही एंबुलेंस भी फंस गई. यह जाम की समस्या बाजार में स्थायी दुकानों और ठेलों के कारण लगातार बनी रहती है.

विज्ञापन

Gopalganj News : फुलवरिया प्रखंड के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र बथुआ बाजार में शनिवार की दोपहर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया. तेज धूप और भीषण गर्मी के बीच जाम में स्कूली बच्चों को लेकर जा रही बस समेत सैकड़ों वाहन फंसे रहे. मरीज को लेकर जा रही एक एंबुलेंस भी जाम में काफी देर तक फंसी रही. सूचना मिलने पर फुलवरिया पुलिस मौके पर पहुंची और करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद एंबुलेंस को जाम से बाहर निकाला. इसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हुआ.

विज्ञापन

गर्मी में परेशान रहे स्कूली बच्चे

जाम में छुट्टी के बाद घर लौट रहे स्कूली बच्चों के वाहन भी फंसे रहे. तेज गर्मी के कारण बच्चों को काफी परेशानी हुई. वाहन चालकों और स्थानीय लोगों का कहना है कि बथुआ बाजार में जाम की समस्या लगातार बनी रहती है. इससे जरूरी काम से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है.

ठेले और अस्थायी दुकानों से सड़क हुई संकरी

स्थानीय लोगों के अनुसार, बाजार की मुख्य सड़क के दोनों किनारों पर ठेले और अस्थायी दुकानें लगने से सड़क का बड़ा हिस्सा घिर जाता है. इससे वाहनों के आवागमन के लिए जगह कम बचती है. वाहनों का दबाव बढ़ते ही जाम की स्थिति बन जाती है. लोगों का कहना है कि अतिक्रमण के खिलाफ नियमित कार्रवाई नहीं होने के कारण समस्या लगातार बनी हुई है.

एयरपोर्ट जाने वाले वाहन चालक भी परेशान

छपरा निवासी वाहन चालक आदित्य कुमार पांडेय ने बताया कि उन्हें अक्सर सवारी लेकर गोरखपुर एयरपोर्ट जाना पड़ता है. बथुआ बाजार से गुजरते समय जाम में फंसने की चिंता बनी रहती है. स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने प्रशासन से बाजार में अतिक्रमण हटाने के साथ यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन