पंजाब की जीत के बाद प्रीति जिंटा ने क्यों मारा ओपनर प्रियांश आर्य को पंच?

Updated:
विज्ञापन

प्रीति जिंटा ने प्रियांश आर्य को मारा पंच

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Delhi Capitals vs Punjab Kings : आईपीएल 2026 में दिल्ली और पंजाब के बीच एक हाई वोल्टेज मैच खेला गया. इस मैच का परिणाम जितना चौंकाने वाला था, उतना ही चौंकाने वाला था मैच का एक मोमेंट. मैच के उस मोमेंट में प्रीति जिंटा टीम के ओपनर प्रियांश आर्य के साथ मस्ती करती नजर आईं.

विज्ञापन

Delhi Capitals vs Punjab Kings : आईपीएल का रोमांच दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स ने बेहतरीन खेल दिखाया और 264 रन का टारगेट पंजाब किंग्स के सामने रखा. यह एक बड़ा टारगेट था, लेकिन पंजाब के शेरों ने इस बड़े टारगेट को 18.5 ओवर में ही पूरा कर लिया. पंजाब के लिए यह जीत बहुत मायने रखती है, इसलिए जश्न का अंदाज भी अनोखा था. फ्रेंचाइजी की को ओनर प्रीति जिंटा का यही अंदाज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नजर आया.

विज्ञापन

प्रियांश आर्य को प्रीति ने मारा पंच

पंजाब की जीत का जश्न मनाते हुए जब खिलाड़ी और ओनर एक दूसरे को बधाई दे रहे थे तो फ्रेंचाइजी की को ओनर प्रीति ने कई खिलाड़ियों की पीठ थपथपाकर, तो कई को गले लगाकर बधाई दी. प्रीति जब टीम के ओपनर प्रियांश आर्य से मिली तो पहले तो उन्हें गले लगाया और फिर उनके पेट पर पंच मारा. सेलिब्रेशन का यह अनोखा अंदाज देखकर दर्शक के साथ-साथ कमेंटेटर्स ने भी खूब मजे लिये.

प्रियांश की प्रतिक्रिया बहुत क्यूट थी

प्रीति जिंटा ने जब प्रियांश के पेट पर पंच मारा, तो उसका रिएक्शन देखने लायक था. उसने ओ मैम कहते हुए उनसे शायद शिकायत की, जिसके जवाब में प्रीति जिंटा हंसती हुई नजर आईं. गेम का यह खूबसूरत मोमेंट मस्ती भरा था. प्रीति जिंटा वैसे भी आईपीएल के दौरान काफी एनर्जेटिक अंदाज में रहती हैं और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाती रहती हैं.

ये भी पढ़ें : RR के असिस्टेंट कोच विक्रम राठौर ने वैभव सूर्यवंशी को बताया स्पेशल खिलाड़ी, कहा- उसकी चोट बहुत गंभीर नहीं

मन की बात : पीएम मोदी ने कहा- विश्व की सबसे बड़ी जनगणना अपने देश में शुरू हो चुकी है, इसे सफल बनाएं

ट्रंप की पार्टी में गोली चलाने वाला आरोपी कोले टॉमस एलन पेशे से इंजीनियर, गेम डेवलपर के रूप में करता था काम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola