इंग्लैंड क्रिकेट में बड़ा बदलाव, स्टीफन फ्लेमिंग बने टेस्ट कोच; जो रूट को फिर सौंपी कप्तानी

Updated:
विज्ञापन

जो रूट और स्टीफन फ्लेमिंग (फोटो—एक्स)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

इंग्लैंड क्रिकेट में बड़ा फेरबदल हुआ है. स्टीफन फ्लेमिंग को टेस्ट टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया गया है. वहीं, जो रूट एक बार फिर कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे.

विज्ञापन

Joe Root and Stephen Fleming : इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने टेस्ट क्रिकेट में बड़ा बदलाव करते हुए स्टीफन फ्लेमिंग को इंग्लैंड पुरुष टेस्ट टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया है. वहीं, अनुभवी बल्लेबाज जो रूट एक बार फिर टीम की पूर्णकालिक टेस्ट कप्तानी संभालेंगे. रूट ने 2022 में कप्तानी छोड़ दी थी, लेकिन अब उन्हें दोबारा यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

विज्ञापन

चार साल का अनुबंध

पूर्व न्यूजीलैंड कप्तान फ्लेमिंग ने हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ अपना 18 साल लंबा सफर समाप्त किया था. अब उन्होंने ECB के साथ चार साल का अनुबंध किया है, जो सितंबर 2030 तक चलेगा. फ्लेमिंग इससे पहले इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में मिडिलसेक्स, यॉर्कशायर और नॉटिंघमशायर के लिए खेल चुके हैं. उन्होंने 2005 में नॉटिंघमशायर को काउंटी चैंपियनशिप भी जिताई थी. इसके अलावा वह द हंड्रेड में सदर्न ब्रेव के कोच भी रह चुके हैं.

अफ्रीका दौरे से पहले जुड़ेंगे

हालांकि फ्लेमिंग पाकिस्तान के खिलाफ 19 अगस्त से शुरू होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम के साथ नहीं होंगे. इस सीरीज के लिए मार्कस ट्रेस्कोथिक अंतरिम कोच की भूमिका निभाएंगे. फ्लेमिंग दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले टीम के साथ जुड़ेंगे.

कोच बनना सम्मान की बात

नई जिम्मेदारी मिलने पर फ्लेमिंग ने कहा कि इंग्लैंड का टेस्ट कोच बनना उनके लिए सम्मान की बात है. उन्होंने कहा कि वह ब्रेंडन मैकुलम और बेन स्टोक्स द्वारा तैयार की गई मजबूत नींव को आगे बढ़ाते हुए युवा खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय क्रिकेटर बनाने पर काम करेंगे.

टेस्ट में कप्तानी करना गर्व की बात

वहीं, जो रूट ने दोबारा कप्तान बनाए जाने पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि टेस्ट टीम की कप्तानी करना हमेशा गर्व की बात रही है और अब वह नई पीढ़ी के खिलाड़ियों के साथ इंग्लैंड क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए उत्साहित हैं. रूट ने फ्लेमिंग को शानदार लीडर बताते हुए कहा कि उनके साथ काम करना उनके लिए बड़ी प्रेरणा होगी.

Also Read: CWG 2026: नीरज चोपड़ा के साथ रोहित-यशवीर ने भी किया कमाल, जेवलिन थ्रो के फाइनल में भारत की तिकड़ी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola