टीम के लिए की कड़ी मेहनत, रहाणे के रिटायरमेंट पर बोले सचिन-सहवाग समेत कई दिग्गज प्लेयर्स

सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग (फोटो—सोशल मीडिया)
भारतीय क्रिकेट के भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है. क्रिकेट जगत से लगातार भावुक प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गजों ने उनके योगदान को याद किया.
Ajinkya Rahane Retirement: भारतीय क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में शुमार अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेकर अपने शानदार करियर का अंत कर दिया. रहाणे के इस फैसले के बाद क्रिकेट जगत से लगातार भावुक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से लेकर वीरेंद्र सहवाग, ऋषभ पंत, रवि शास्त्री, वीवीएस लक्ष्मण, हर्षा भोगले, इरफान पठान, मयंक अग्रवाल और चेतेश्वर पुजारा समेत कई दिग्गजों ने उन्हें यादगार करियर के लिए बधाई दी.
टीम के लिए करते है कड़ी मेहनत
सचिन तेंदुलकर ने रहाणे के साथ मुंबई के दिनों को याद करते हुए अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि जब उन्होंने पहली बार उनके साथ बल्लेबाजी की थी, तभी समझ गए थे कि रहाणे कभी सुर्खियों के पीछे नहीं भागते, बल्कि टीम के लिए कड़ी मेहनत करते हैं. सचिन ने कहा कि यही गुण ऑस्ट्रेलिया में उनकी ऐतिहासिक कप्तानी और बल्लेबाजी में भी दिखा, जहां उन्होंने साबित किया कि संयम ही टीम को निडर बनाता है. उन्होंने रहाणे और उनके परिवार को नई पारी के लिए शुभकामनाएं दीं.
टेस्ट सीरीज याद रखी जाएगी
पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने रहाणे को भारतीय क्रिकेट का सबसे कम आंका गया खिलाड़ियों में से एक बताया. उन्होंने 2020-21 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की ऐतिहासिक जीत को याद करते हुए लिखा कि रहाणे ने ऑस्ट्रेलिया में भारत को ऐसी टेस्ट सीरीज जिताई, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा. सहवाग ने कहा कि रहाणे ने बिना शोर मचाए हर बार टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया.
ड्रेसिंग रूम साझा करना शानदार अनुभव
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने लिखा, "आपके साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना शानदार अनुभव रहा. हर परिस्थिति में शांत, हर भूमिका में निस्वार्थ और हमेशा उदाहरण पेश करने वाले लीडर रहे. भारतीय क्रिकेट के लिए आपके योगदान के लिए धन्यवाद."
शांत कप्तान के रुप में बनाई पहचान
चेतेश्वर पुजारा ने कहा कि रहाणे अपने करियर पर गर्व कर सकते हैं, जबकि शिखर धवन ने उन्हें एक शांत लेकिन भरोसेमंद कप्तान और साथी खिलाड़ी बताया.
View on Instagram
पीवी सिंधु ने 2014 लॉर्ड्स टेस्ट की उनकी यादगार शतकीय पारी को याद किया. वहीं इरफान पठान ने ऑस्ट्रेलिया में रहाणे के योगदान को भारतीय क्रिकेट के सबसे यादगार पलों में से एक बताया. इसके अलावा बीसीसीआई, रवि शास्त्री, वीवीएस लक्ष्मण, हर्षा भोगले, मयंक अग्रवाल और मुंबई क्रिकेट संघ ने भी रहाणे को शानदार करियर के लिए शुभकामनाएं दी.
Also Read: इंग्लैंड क्रिकेट में बड़ा बदलाव, स्टीफन फ्लेमिंग बने टेस्ट कोच; जो रूट को फिर सौंपी कप्तानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Abhijeet Kumar
अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










