व्हाइट हाउस डिनर में फायरिंग: ट्रंप ने शेयर की शूटर की फोटो, कहा- सीक्रेट सर्विस ने किया कमाल

Published by :Govind Jee
Published at :26 Apr 2026 8:35 AM (IST)
विज्ञापन
Trump Shares Shooter Photo white house dinner shooting
ट्रंप ने शेयर की शूटर की फोटो, सुरक्षाबलों की तारीफ की.

Trump Shares Shooter Photo: शनिवार शाम वाशिंगटन हिल्टन होटल में 'व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर' चल रहा था, तभी अचानक लॉबी में गोलियों की आवाज सुनाई दी. इस हमले के बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

विज्ञापन

Trump Shares Shooter Photo: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को टैक्टिकल टीमों ने तुरंत सुरक्षित जगह पर पहुंचाया. चश्मदीदों के मुताबिक, पहले लगा कि बर्तन गिरे हैं, लेकिन जब वेटर्स अपनी ट्रे छोड़कर भागने लगे, तब समझ आया कि मामला गंभीर है. लोग अपनी जान बचाने के लिए टेबल के नीचे छिप गए.

कैबिनेट मेंबर्स को सुरक्षित निकाला गया

मौके पर मौजूद ANI की रिपोर्टर रीना भारद्वाज के अनुसार, गोलियों की आवाज के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंट लंबे हथियारों के साथ स्टेज पर आ गए. राष्ट्रपति को सुरक्षित निकालने के बाद उनके कैबिनेट के खास सदस्यों को भी बाहर निकाला गया. इनमें स्कॉट बेसेंट, काश पटेल, पीट हेगसेथ और विटकॉफ जैसे बड़े नाम शामिल थे. कुछ देर बाद घोषणा की गई कि कार्यक्रम फिर से शुरू होगा, लेकिन एसोसिएशन की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि तुरंत नहीं मिली.

ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर शेयर की संदिग्ध की तस्वीर

रविवार को राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर हिरासत में लिए गए संदिग्ध शूटर की पहली तस्वीरें शेयर कीं. ट्रंप ने लिखा कि वाशिंगटन डीसी की शाम काफी हलचल भरी रही. उन्होंने सीक्रेट सर्विस और पुलिस की बहादुरी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने बहुत फुर्ती से काम किया. ट्रंप ने इवेंट को जारी रखने की सलाह दी थी, लेकिन साथ ही स्पष्ट किया कि आखिरी फैसला सुरक्षा एजेंसियों का ही होगा.

सीक्रेट सर्विस का इतिहास और जिम्मेदारी

अमेरिका में राष्ट्रपति की सुरक्षा की जिम्मेदारी ‘यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस’ (USSS) की होती है. यह एजेंसी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के अंतर्गत काम करती है. इसकी शुरुआत 1865 में नकली नोटों को रोकने के लिए हुई थी. लेकिन 1901 में राष्ट्रपति विलियम मैककिनले की हत्या के बाद, इसे राष्ट्रपति की सुरक्षा का काम सौंप दिया गया. आज यह एजेंसी राष्ट्रपति के परिवार, चुनाव उम्मीदवारों और विदेशी मेहमानों को भी सुरक्षा देती है.

ये भी पढ़ें: ट्रंप ने बताया क्यों कैंसिल किया अमेरिकी दूतों का पाकिस्तान दौरा, 4 मई की डेडलाइन तक थमेगा US-ईरान युद्ध?

हमेशा एक्टिव रहते हैं सुरक्षा एजेंट

सीक्रेट सर्विस के एजेंट 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहते हैं. राष्ट्रपति जब भी किसी विदेश दौरे पर जाते हैं, तो ये एजेंट उनसे पहले वहां पहुंचकर हर खतरे की जांच करते हैं और खुफिया जानकारी जुटाते हैं. पूरी तसल्ली होने के बाद ही राष्ट्रपति उस जगह का दौरा करते हैं. वाशिंगटन की इस घटना के बाद भी सुरक्षा एजेंसियों ने स्थिति को तुरंत कंट्रोल में ले लिया और संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें: ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ी तल्खी: राष्ट्रपति बोले- समुद्री घेराबंदी और धमकियों के साये में बात नहीं होगी

विज्ञापन
Govind Jee

लेखक के बारे में

By Govind Jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola