बेनजीर हत्याकांडः औपचारिक रुप से अरेस्ट हुए मुशर्रफ

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:30 PM

विज्ञापन

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के अधिकारियों ने बेनजीर भुट्टो हत्याकांड में गुरुवार को पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को औपचारिक रुप से गिरफ्तार कर लिया. आतंकवाद निरोधक अदालत द्वारा 2007 के इस मामले की जांच में पूर्व राष्ट्रपति को भी शामिल करने के निर्देश देने के बाद जांचकर्ताओं ने यह कदम उठाया. संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) के अधिकारियों […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के अधिकारियों ने बेनजीर भुट्टो हत्याकांड में गुरुवार को पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को औपचारिक रुप से गिरफ्तार कर लिया. आतंकवाद निरोधक अदालत द्वारा 2007 के इस मामले की जांच में पूर्व राष्ट्रपति को भी शामिल करने के निर्देश देने के बाद जांचकर्ताओं ने यह कदम उठाया.

संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) के अधिकारियों के एक दल ने इस्लामाबाद के बाहरी क्षेत्र में बने उनके फार्म हाउस में मुशर्रफ को औपचारिक रुप से गिरफ्तार किया. पिछले सप्ताह मुशर्रफ को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद इसे ‘उपजेल’ घोषित किया गया है.

एफआईए अधिकारियों ने कहा कि मुशर्रफ इस फार्महाउस में ही रहेंगे लेकिन उन्हें गुरुवार को रावलपिंडी में आतंकवाद निरोधक अदालत में पेश किया जाएगा. एफआईए दल ने आज मुशर्रफ का बयान दर्ज किया. जियो न्यूज ने खबर दी कि अधिकारियों ने मुशर्रफ से पूछा कि उनके शासन में 2007 में स्वनिर्वासन से लौटने पर बेनजीर को पर्याप्त सुरक्षा क्यों नहीं दी गई.

कहा जा रहा है कि मुशर्रफ ने कहा कि बेनजीर को पूरी सुरक्षा दी गई थी और उन्होंने अपने उपर लगे आरोपों को खारिज किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola