खिलौना कार रिमोट से बोस्टन में हुए धमाके: सांसद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:30 PM
बोस्टन : अमेरिका के एक वरिष्ठ सांसद ने कहा है कि चेचेन्याई मूल के दोनों संदिग्धों ने खिलौना कार का इस्तेमाल करके बनाए गए रिमोट कंट्रोल से दोनों धमाकों को अंजाम दिया था. प्रतिनिधि सभा की खुफिया समिति से जुड़े सांसद डच रुपरस्पर्ग के अनुसार ऐसा लगता है कि दोनों संदिग्ध भाइयों ने अलकायदा की […]
बोस्टन : अमेरिका के एक वरिष्ठ सांसद ने कहा है कि चेचेन्याई मूल के दोनों संदिग्धों ने खिलौना कार का इस्तेमाल करके बनाए गए रिमोट कंट्रोल से दोनों धमाकों को अंजाम दिया था.
प्रतिनिधि सभा की खुफिया समिति से जुड़े सांसद डच रुपरस्पर्ग के अनुसार ऐसा लगता है कि दोनों संदिग्ध भाइयों ने अलकायदा की ऑनलाइन पत्रिका की मदद से बम बनाना सीखा.
उन्होंने तीन वरिष्ठ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारियों के साथ बंद कमरे में मुलाकात के बाद इस विवरण की पुष्टि की. चेचेन्याई मूल के दो भाइयों तामेरलान सारनाएव (26) और जोखर सारनाएव (19) पर आरोप है कि उन्होंने बोस्टन मैराथन के दौरान दो बम धमाके किए. इन धमाकों में तीन लोगों की मौत हो गई और 250 से अधिक लोग घायल हो गए. तामेरलान बीते शुक्रवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया.
उधर, सीनेटर मारको रुबियो ने कहा कि स्थानीय स्तर पर पैदा हुए आतंकवादी अमेरिका के सामने चुनौती बढ़ा रहे हैं. उन्होंने कहा, अब भी दुनिया में आतंकवादियों के नेटवर्क हैं जो हम पर हमले की योजना बना रहे हैं, लेकिन हम ऐसा भी देख रहे हैं कि स्थानीय स्तर पर ऐसे तत्व पैदा हुए हैं और यहीं पलेबढ़े हैं. इसने अमेरिका के सामने चुनौती बढ़ा दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










