कोलंबिया की पाउलिना वेगा बनीं मिस यूनीवर्स
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Jan 2015 12:41 PM (IST)
विज्ञापन

डोराल (अमेरिका) : कोलंबिया की सुंदरी पाउलिना वेगा ने आज अमेरिका, यूक्रेन, जमैका और नीदरलैंड की सुंदरियों को पीछे छोडते हुए मिस यूनीवर्स का खिताब अपने नाम कर लिया.विश्व के 87 से अधिक देशों की सुंदरियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. 22 साल की मॉडल और बिजनेसछात्रापाउलिना ने बाजी मारी. यह खिताब जीतने वाली […]
विज्ञापन
डोराल (अमेरिका) : कोलंबिया की सुंदरी पाउलिना वेगा ने आज अमेरिका, यूक्रेन, जमैका और नीदरलैंड की सुंदरियों को पीछे छोडते हुए मिस यूनीवर्स का खिताब अपने नाम कर लिया.विश्व के 87 से अधिक देशों की सुंदरियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. 22 साल की मॉडल और बिजनेसछात्रापाउलिना ने बाजी मारी. यह खिताब जीतने वाली वह दूसरी कोलंबियाई सुंदरी हैं.
इससे पहले साल 1956 में कोलंबिया की लुज मारिना जुलुआगा ने मिस यूनीवर्स का खिताब अपने नाम किया था. सिल्वर गाउन पहने पाउलिना जब मिस यूनीवर्स घोषित की गईं तो उनकी आंखें भर आईं. उन्हें इससे पहले ब्रह्मांड सुंदरी रही गाब्रिएला इसलर ने यह ताज पहनाया.
पाउलिना ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘कोलंबिया शेष विश्व के लिए आदर्श रहा है. हम मजबूत लोग हैं. तमाम रुकावटों के बावजूद हम उसके लिए संघर्ष करते रहते हैं जो हासिल करना चाहते हैं. कई वर्षों की मुश्किल के बाद हम विश्व मंच पर कई क्षेत्रों में अग्रणी हैं.’’अमेरिका की निया सांचेज दूसरे स्थान पर रहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










