खालिदा जिया के स्वनिर्वासित छोटे बेटे का मलेशिया में निधन

ढाका: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की प्रमुख खालिदा जिया के छोटे बेटे अराफात रहमान कोको का आज मलेशिया में दिल का दौरा पडने से निधन हो गया. वह कई साल से स्वनिर्वासन में रह रहे थे. स्थानीय मीडिया ने पूर्व प्रधानमंत्री जिया के प्रेस सचिव मारुफ कमाल सुहैल के हवाले से खबर दी, ‘‘दिल का […]
ढाका: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की प्रमुख खालिदा जिया के छोटे बेटे अराफात रहमान कोको का आज मलेशिया में दिल का दौरा पडने से निधन हो गया. वह कई साल से स्वनिर्वासन में रह रहे थे. स्थानीय मीडिया ने पूर्व प्रधानमंत्री जिया के प्रेस सचिव मारुफ कमाल सुहैल के हवाले से खबर दी, ‘‘दिल का दौरा पडने के बाद अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गयी.’’ कोको 45 साल के थे. बीएनपी सूत्रों ने बताया कि जिया ने कोको के स्वास्थ्य के बारे में चर्चा करने के लिए आज सुबह अपने छोटे भाई और उनकी पत्नी से मुलाकात की.
जिया के बडे बेटे और पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारिक रहमान भ्रष्टाचार एवं अपराध के कई मामलों में मुकदमे से बचने के प्रयास के तहत लंदन में रह रहे हैं. अपने भाई के विपरीत कोको ने राजनीति से दूर रहना एवं सामान्य जीवन जीना पसंद किया. वह खेलकूद के प्रति अपने लगाव के लिए जाने जाते थे. जिया पिछली बार 2012 में सिंगापुर में कोको से मिली थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










