बोको हरम का बड़ा कत्लेआम, पूरा शहर फूंका, 2000 से अधिक लोग मारे गये
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Jan 2015 5:08 AM (IST)
विज्ञापन

बागाः चरमपंथी संगठन बोको हरम के आतंकवादियों ने नाइजीरिया के उत्तर-पूर्व के शहर बागा पर बड़ा हमला कर सैन्य अड्डे को लूट लिया. पूरे शहर में आग लगा दी. सड़कों और गलियों को लाशों से पाट दिया. शहर के एक अधिकारी मूसा अलहाजी बकर ने बताया कि बोको हरम के नये हमले में करीब 2,000 […]
विज्ञापन
बागाः चरमपंथी संगठन बोको हरम के आतंकवादियों ने नाइजीरिया के उत्तर-पूर्व के शहर बागा पर बड़ा हमला कर सैन्य अड्डे को लूट लिया. पूरे शहर में आग लगा दी. सड़कों और गलियों को लाशों से पाट दिया. शहर के एक अधिकारी मूसा अलहाजी बकर ने बताया कि बोको हरम के नये हमले में करीब 2,000 से अधिक लोग मारे गये हैं. हमले के बाद भागते हुए लोगों ने बताया कि शहर की 10 हजार की आबादी तबाह हो गयी. इससे पहले भी बोको हरम के लड़ाकों ने इस शहर पर बड़ा हमला किया गया था.
क्या है बोको हरम
बोको हरम नाइजीरिया के होसा भाषा के दो शब्द से बना है, जिसका अर्थ पश्चिमी शिक्षा लेना वजिर्त है. बोको का मतलब है फजी या नकली और हरम का मतलब वजिर्त. अरबी में इस संगठन का आधिकारिक नाम जमात-ए-एहली सुन्ना लिदावित वल जिहाद है. यानी जो लोग जेहाद फैलाने के लिए प्रतिबद्ध हों. इसका मुख्यालय उत्तर-पूर्वी शहर मैडुगुरी में है. स्थानीय लोगों ने ही इस संगठन का नाम ‘बोको हरम’ रखा है.
क्या है उद्देश्य
बोको हरम देश से मौजूदा सरकार का तख्तापलट करना चाहता है और उसे एक इसलामिक देश में तब्दील करना चाहता है. बोको हरम इसलाम के उस संस्करण की हिमायत करता है, जिसमें मुसलमानों को पश्चिमी समाज से संबंध रखनेवाली किसी भी राजनीतिक या सामाजिक गतिविधि में भाग लेने से रोकता है.
2002 में गठन
मुसलिम धर्मगुरु मोहम्मद यूसुफ ने वर्ष 2002 में बोको हरम का गठन किया. उन्होंने एक धार्मिक कॉम्पलेक्स बनाया, जिसमें एक मसजिद और इसलामी स्कूल भी बनाया गया. नाइजीरिया के कई गरीब मुसलिम परिवारों के साथ-साथ पड़ोसी देशों के बच्चों ने भी इन स्कूलों में दाखिले लिये, लेकिन बोको हरम को केवल बच्चों को शिक्षा देने में ही दिलचस्पी नहीं थी.
2009 में चलाया सैन्य अभियान
बोको हरम ने 2009 में इसलामिक राज्य के गठन के लिए सैन्य अभियान शुरू किया था. इसी वर्ष आतंकियों ने माइडूगूरी स्थित पुलिस स्टेशनों और सरकारी इमारतों पर कई हमले किये. नाइजीरिया के सुरक्षा बलों और बोको हरम के लड़ाकों के बीच गोलीबारी हुई. इसमें बोको हरम के सैकड़ों समर्थक मारे गये और हजारों की संख्या में शहर छोड़ कर भाग गये. सुरक्षा बलों ने संगठन के मुख्यालय पर कब्जा कर लिया, उसके लड़ाकूओं को पकड़ा और युसूफ को मार दिया. युसूफ के शव को टेलीविजन पर दिखाया गया और घोषणा हुई कि बोको हरम का खात्मा कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










