पेरिस हमला : सात को हिरासत में लिया गया, एक ने किया आत्मसमर्पण

पेरिस : साप्ताहिक पत्रिका के कार्यालय पर घातक हमला कर 12 लोगों की हत्या करने वाले तीन संदिग्धों की पहचान आज फ्रांसीसी पुलिस ने कर ली है. सामूहिक हत्याओं की इस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. दो अधिकारियों ने इन संदिग्धों के नाम फ्रैंचमैन सैड कोउआची और शेरिफ कोउआची बताएं. ये […]
पेरिस : साप्ताहिक पत्रिका के कार्यालय पर घातक हमला कर 12 लोगों की हत्या करने वाले तीन संदिग्धों की पहचान आज फ्रांसीसी पुलिस ने कर ली है. सामूहिक हत्याओं की इस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. दो अधिकारियों ने इन संदिग्धों के नाम फ्रैंचमैन सैड कोउआची और शेरिफ कोउआची बताएं. ये दोनों भाई हैं और उम्र के तीसरे दशक के शुरुआती वर्षों में हैं. तीसरे संदिग्ध हमीद मुराद की उम्र 18 वर्ष है और उसकी राष्ट्रीयता तत्काल स्पष्ट नहीं हुई है.
एक अधिकारी ने कहा कि ये लोग यमन के आतंकी नेटवर्क से जुडे हैं.इस्लामी उग्रवादी हमले में 12 लोगों की हत्या करने वाले संदिग्ध भाईयों की तलाश के सिलसिले में सात लोगों को हिरासत में लिया गया है. प्रधानमंत्री मैनुएल वाल्स द्वारा इस बारे में की गई टिप्पणी की पुष्टि करते हुये सूत्र ने बताया कि पुलिस इस समय जिन पुरुष और महिलाओं से पूछताछ कर रही है, वे दोनों भाईयों के करीबी हैं.
ये नहीं बताया गया कि हिरासत में लिए गए व्यक्तियों को कहां रखा गया है.इस बीच, वाल्स ने आरटीएल रेडियो को बताया कि अभी फरार दोनों संदिग्धों को खुफिया एजेन्सी जानती है और कल के हमले से पहले भी उन पर नजर रखी जा रही थी.
काले कपडे पहने नकाबापोशों ने शार्ली हेब्दो पत्रिका के कार्यालय पर कल हमला किया और बाद में एक कार में सवार होकर फरार हो गये. पुलिस ने 32 वर्षीय चेरिफ कोउची और 34 वर्षीय उसके भाई सैद के खिलाफ गिरफ्तारी के वारंट जारी किए हैं. इराक में लडाकुओं को भेजने के लिए एक नेटवर्क में शामिल रहे कोउची को 2008 में दोषी पाया गया था। दोनांे का जन्म पेरिस में हुआ है.
कल साप्ताहिक व्यंग्य पत्रिका चार्ली हेबदो के कार्यालय पर हुई गोलीबारी के एक प्रत्यक्षदर्शी ने यह सब देख रहे लोगों से कहा था, ‘तुम लोग मीडिया को बता सकते हो कि यह यमन में मौजूद अलकायदा है.’ अधिकारियों ने पहचान गुप्त रखने की शर्त पर जानकारी दी. हमलावरों की खोज के क्रम में अभी किसी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है.
बंदूकधारियों ने विवादास्पद कार्टून छापने वाली पत्रिका ‘चार्ली हेबदो’ के कार्यालयों पर हमला बोला और संपादक समेत कुल 12 लोगों की हत्या कर दी. इसके बाद वे कार में सवार होकर फरार हो गए. पिछले 50 वर्षों में यह फ्रांस का सबसे घातक आतंकी हमला है. शेरिफ कोउआची को आतंकवाद के आरोपों में वर्ष 2008 में दोषी ठहराया गया था. उस पर इराक में चल रही बगावत के दौरान लडाकों को मदद पहुंचाने का आरोप था और उसे 18 महीने कैद की सजा सुनाई गई थी.
वर्ष 2008 में हुई सुनवाई के दौरान शेरिफ कोउआची ने अदालत से कहा था, मैं इराक में अमेरिकी नेतृत्व वाले गठबंधन से युद्ध ‘के विचार में वाकई यकीन रखता हूं.’ उसने कहा था कि ऐसा करने के लिए उसके उस गुस्से ने प्रेरित किया, जो टीवी पर अबू गरैब स्थित अमेरिकी कारावास में इराकी कैदियों के साथ किए जा रहे बर्बर व्यवहार की तस्वीरों को देखकर उपजा था. चार्ली हेबदो पर गोलीबारी करते हुए हमलावर धाराप्रवाह फ्रेंच बोल रहे थे.
इस पत्रिका द्वारा एक धर्म विशेष का चित्रण किए जाने के कारण इसे आलोचनाओं और धमकियों का सामना करना पडा था. उसने अन्य धर्मों और राजनीतिक हस्तियों का भी व्यंग्यात्मक चित्रण किया था. राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने कहा कि यह ‘बर्बर आतंकी कृत्य’ है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हाल के सप्ताहों में फ्रांस में कई अन्य हमलों को विफल किया गया है. फ्रांस और यूरोप के अन्य स्थानों पर यह भय है कि सीरिया और इराक के युद्धों से लौट रहे जिहादी अब अपने देश में हमले करेंगे.
तीन में से एक संदिग्ध ने समर्पण किया
पेरिस में व्यंग्य आधारित साप्ताहिक पत्रिका के पत्रकारों पर हुए जानलेवा हमले में अपने दो भाइयों के साथ अपना नाम आने पर 18 वर्षीय एक युवक ने पुलिस के समक्ष समर्पण कर दिया है. यह जानकारी मामले एक सूत्र ने दी है. सूत्र ने बताया, ‘सोशल मीडिया पर अपना नाम प्रसारित होने के बाद हमीद मुराद ने बुधवार रात 11 बजे खुद को पुलिस के हवाले कर दिया. अन्य सूत्र ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया, ‘उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और हिरासत में ले लिया गया है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










