बादल को सम्मन सौंपेगा मानवाधिकार समूह
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 11:13 AM
नई दिल्ली : एक सिख अकार समूह ने कहा है कि वह मानवाधिकारों के उल्लंघन के मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को अमेरिकी अदालत के सम्मन देने के लिए ‘हेग सेवा संधि’ ( हेग सर्विस टरीटीधि) के प्रावधानों का उपयोग करेगा.हेग सेवा संधि पर भारत ने हस्ताक्षर किए हैं. इस संधि के […]
नई दिल्ली : एक सिख अकार समूह ने कहा है कि वह मानवाधिकारों के उल्लंघन के मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को अमेरिकी अदालत के सम्मन देने के लिए ‘हेग सेवा संधि’ ( हेग सर्विस टरीटीधि) के प्रावधानों का उपयोग करेगा.हेग सेवा संधि पर भारत ने हस्ताक्षर किए हैं. इस संधि के अनुसार, इस पर हस्ताक्षर करने वाले देशों के बीच, राजनयिक माध्यम के बिना ही न्यायिक दस्तावेज सौंपे जा सकते हैं.
बादल के खिलाफ मानवाधिकारों के उल्लंघन के आरोप में मुकदमा ‘सिख फॉर जस्टिस’ संगठन और अकाली दल :मान: ने दायर किया है. बादल को पिछले दिनों सम्मन सौंपने में नाकामी के कारण संगठन ने हेग सेवा संधि के प्रावधानों का उपयोग करते हुए उन्हें सम्मन सौंपने का फैसला किया है.
‘ईस्टन डिस्ट्रिक्ट ऑफ विस्कोन्सिन’ ने बादल को सम्मन देने के लिए एसजेएफ को 24 अक्तूबर तक का समय दिया है.
एसजेएफ का कहना है कि उसने भारत में बादल को सम्मन देने के लिए वॉशिंगटन की कंपनी ‘प्रॉसेस फॉरवर्डिंग इंटरनेश्नल’ (पीएफआई )की सेवाएं ली हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










