अमेरिका ने सिखों के आगमन का 100वां वर्ष मनाया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:10 AM
वाशिंगटन : अमेरिका ने अपनी सामाजिक आर्थिक एवं सांस्कृतिक समृद्धि में सिख समुदाय के असीम योगदान को स्वीकार करते हुए भगत सिंह थिंड के आगमन का 100वां वर्ष मनाया. गौरतलब है कि थिंड ने भारतीयों को अमेरिका की नागरिकता दिलाने के लिए जीवनपर्यन्त संघर्ष किया. वह जुलाई 1913 में अमृतसर से अमेरिका पहुंचे थे. वह […]
वाशिंगटन : अमेरिका ने अपनी सामाजिक आर्थिक एवं सांस्कृतिक समृद्धि में सिख समुदाय के असीम योगदान को स्वीकार करते हुए भगत सिंह थिंड के आगमन का 100वां वर्ष मनाया. गौरतलब है कि थिंड ने भारतीयों को अमेरिका की नागरिकता दिलाने के लिए जीवनपर्यन्त संघर्ष किया.
वह जुलाई 1913 में अमृतसर से अमेरिका पहुंचे थे. वह पहले पगड़ीधारी सिख थे जो अमेरिकी सशस्त्र बल में भर्ती हुए थे. उन्होंने खुद को और अन्य लोगों को अमेरिकी नागरिकता दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी.
व्हाइट हाउस के लोक संबंध कार्यालय के सहायक निदेशक पॉल मोंटेरियो ने कहा कि इस कार्यक्रम का लक्ष्य अमेरिका के लिए किए गए सिख समुदाय के योगदान को मान्यता देना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










