जरदारी हर कीमत पर लौटेंगे पाकिस्तान :प्रवक्ता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jul 2013 7:07 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के सितंबर में अपना कार्यकाल खत्म होने तक विदेश में ही रहने की अटकलों के बीच आज राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता ने कहा कि वह ‘हर कीमत पर’ पाकिस्तान लौटेंगे. पाकिस्तानी राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता फरहतुल्ला बाबर ने कहा कि जरदारी दुबई गए थे जहां से वह निजी […]
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के सितंबर में अपना कार्यकाल खत्म होने तक विदेश में ही रहने की अटकलों के बीच आज राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता ने कहा कि वह ‘हर कीमत पर’ पाकिस्तान लौटेंगे. पाकिस्तानी राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता फरहतुल्ला बाबर ने कहा कि जरदारी दुबई गए थे जहां से वह निजी यात्र पर लंदन जाएंगे.
बाबर ने इन अटकलों को खारिज करते हुए कि जरदारी अपने कार्यकाल की शेष अवधि के दौरान लंदन में रहेंगे कहा, ‘‘राष्ट्रपति हर कीमत पर पाकिस्तान लौटेंगे.’’उन्होंने एक बयान में कहा कि जरदारी अपने कार्यकाल के पूरा होने तक इस्तीफा भी नहीं देंगे.
गौरतलब है कि जरदारी 2008 में पांच साल के कार्यकाल के लिए निर्वाचित हुए थे. उस वक्त उनकी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी केंद्र में सत्ता में थी. मई में हुए आमचुनाव में पीएमएल-एन ने पीपीपी को सत्ता से बेदखल कर दिया.
उन्होंने कहा कि सरकार को ऐबटाबाद आयोग की सिफारिशों को लागू करना चाहिए. आयोग ने जनवरी में सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी हालांकि इसे अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है. इस रिपोर्ट का मसौदा हाल में अल जजीरा ने लीक किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










