केरी के आवास की फोटो लेते एक व्यक्ति गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jul 2013 1:25 PM

विज्ञापन

न्यूयार्क सिटी : बोस्टन पुलिस ने अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी के आवास की फोटो ले रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और उसकी कार से एक बंदूक भी बरामद की है.प्रवक्ता ग्लेन जॉनसन ने एक बयान में बताया कि विदेश मंत्री के एक राजनयिक सुरक्षा गार्ड ने एक व्यक्ति को केरी के […]

विज्ञापन

न्यूयार्क सिटी : बोस्टन पुलिस ने अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी के आवास की फोटो ले रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और उसकी कार से एक बंदूक भी बरामद की है.प्रवक्ता ग्लेन जॉनसन ने एक बयान में बताया कि विदेश मंत्री के एक राजनयिक सुरक्षा गार्ड ने एक व्यक्ति को केरी के आवास की एक खिड़की की फोटो लेते हुए देखा.

इस दौरान केरी घर पर नहीं थे. वह अपनी पत्नी टेरेसा हाइन्ज केरी से मिलने स्पॉलडिंग रिहैबिलिटेशन अस्पताल गए थे. उनकी पत्नी का इलाज हो रहा है.राजनयिक सुरक्षा स्टाफ ने बोस्टन पुलिस को फोन करके व्यक्ति के संबंध में जानकारी दी. पुलिस ने व्यक्ति से पूछताछ की और उसकी कार से बंदूक बरामद की.जॉनसन ने कहा कि उसके पास से शराब की खुली बोतल बरामद किए जाने के कारण उसे गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola