कनाडा रेल दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 35 हुई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jul 2013 1:10 PM
मॉन्ट्रियाल : कनाडा के लैक-मैग्नेटिक शहर में दो और शव मिलने के बाद यहां हुई रेल दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है.कनाडा के क्यूबेक शहर में एक तेल टैंकर ट्रेन के पटरी से उतर जाने के बाद उसमें विस्फोट हो गया था. इस हादसे में मृत माने जा रहे 50 […]
मॉन्ट्रियाल : कनाडा के लैक-मैग्नेटिक शहर में दो और शव मिलने के बाद यहां हुई रेल दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है.
प्रांतीय पुलिस के प्रवक्ता माइकल फॉरगेट ने बताया, ‘‘आग के कारण तापमान बहुत अधिक था जिसके कारण बचाव अभियान की गति धीमी रही. रविवार को दुर्घटना स्थल पर बचाव के लिए गए दमकल विभाग के तीन कर्मी घायल हो गए, लेकिन उन्होंने अपना काम पूरी मुस्तैदी से किया.’’ इस ट्रेन में 72 टैंकर कारें थीं जिनमें कच्चा तेल भरा था. 6 जुलाई की सुबह लैक-मैग्नेटिक में यह ट्रेन पटरी से उतर गई थी. लैक-मैग्नेटिक कनाडा अमेरिका की सीमा पर स्थित शहर है. आग की लपटों से शहर की सड़कें जल गई हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










