अस्पताल में छात्रों पर सशस्त्र सैनिकों का हमला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jul 2013 1:02 PM
पोर्ट मोरेस्बाई : पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बाई में कुछ सशस्त्र सैनिकों ने एक अस्पताल के द्वार तोड़ डाले और लोगों पर अंधाधुंध हमला कर दिया जिससे एक मेडिकल छात्र गंभीर रुप से घायल हो गया. पुलिस आयुक्त सिमोन काउबा ने कल पोर्ट मोरेस्बाई के सरकारी अस्पताल में हुई इस घटना की निंदा […]
पोर्ट मोरेस्बाई : पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बाई में कुछ सशस्त्र सैनिकों ने एक अस्पताल के द्वार तोड़ डाले और लोगों पर अंधाधुंध हमला कर दिया जिससे एक मेडिकल छात्र गंभीर रुप से घायल हो गया.
पुलिस आयुक्त सिमोन काउबा ने कल पोर्ट मोरेस्बाई के सरकारी अस्पताल में हुई इस घटना की निंदा की है. उन्होंने हमले के लिए सैनिकों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उन्होंने तो लोगों की रक्षा करने की शपथ ली थी.
उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘मेरे लिये यह एक अनुशासित संगठन का पूरी तरह अस्वीकार्य आचरण है. इस कार्रवाई की मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं और सुनिश्चित करुंगा कि मामले की गहन जांच हो तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो.’’ इस हमले से कुछ ही घंटे पहले ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री केविन रड पोर्ट मोरेस्बाई पहुंचे. उन्हें वहां अपने समकक्ष पीटर ओ’नील के साथ प्रशांत देश की कानून व्यवस्था की समस्या सहित अन्य मुद्दों पर बातचीत करनी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










