भारत-भूटान संबंध पुनर्निर्माण शीर्ष प्राथमिकता:पीडीपी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jul 2013 5:57 PM

विज्ञापन

थिंपू : भूटान के दूसरे राष्ट्रीय चुनाव में बड़े अंतर से जीत दर्ज करने वाली पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी)ने आज घोषणा की कि भारत के केरोसिन और रसोई गैस से सब्सिडी हटाने के मुद्दे का समाधान सहित द्विपक्षीय संबंध का पुनर्निर्माण शीर्ष प्राथमिकता है. नेशनल असेंबली की 47 सीटों में से 32 पर जीत दर्ज […]

विज्ञापन

थिंपू : भूटान के दूसरे राष्ट्रीय चुनाव में बड़े अंतर से जीत दर्ज करने वाली पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी)ने आज घोषणा की कि भारत के केरोसिन और रसोई गैस से सब्सिडी हटाने के मुद्दे का समाधान सहित द्विपक्षीय संबंध का पुनर्निर्माण शीर्ष प्राथमिकता है.

नेशनल असेंबली की 47 सीटों में से 32 पर जीत दर्ज करके सत्ताधारी द्रुक फुएनसुम त्शोगपा (डीपीटी) को परास्त करने वाली पीडीपी ने सत्ता में पहले 100 दिन के लिए वादे की घोषणा की है. इसमें भारतीयरूपये की कमी के मुद्दे से निपटने के लिए दीर्घकालिक रणनीति और कार्ययोजना बनाना, राष्ट्रीय न्यूनतम मजदूरी दर और सभी अपव्यय हटाना शामिल है.

पीडीपी महासचिव सोनम जतशो ने कहा, ‘‘हमने अपने 100 दिन के शासन के वादे में इसका उल्लेख किया है कि पीडीपी सरकार की पहली प्राथमिकता भारत-भूटान संबंधों का पुनर्निर्माण और उसे मजबूती प्रदान करना होगा.’’


विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola