नाटो के हवाई हमले में तालिबान के पांच लड़ाके मारे गये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jul 2013 5:40 PM
काबुल: पूर्वी अफगानिस्तान में नाटो के नेतृत्व वाले गठबंधन बलों के हमले में तालिबान के पांच लड़ाके मारे गये. गठबंधन प्रवक्ता कैप्टन लुसा कार्नियल ने आज कहा कि नाटो बलों ने कल रात पख्तिया प्रांत में अभियान चलाकर पांच लड़ाकों को मार गिराया. उन्होंने ज्यादा जानकारी नहीं दी लेकिन पख्तिया प्रांतीय पुलिस प्रमुख जनरल जेल्मिया […]
काबुल: पूर्वी अफगानिस्तान में नाटो के नेतृत्व वाले गठबंधन बलों के हमले में तालिबान के पांच लड़ाके मारे गये. गठबंधन प्रवक्ता कैप्टन लुसा कार्नियल ने आज कहा कि नाटो बलों ने कल रात पख्तिया प्रांत में अभियान चलाकर पांच लड़ाकों को मार गिराया.
उन्होंने ज्यादा जानकारी नहीं दी लेकिन पख्तिया प्रांतीय पुलिस प्रमुख जनरल जेल्मिया ओर्यखैल ने कहा कि एक कार और तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर एक मार्ग से जाते वक्त तालिबानी लड़ाकों पर हवाई हमला किया. ओर्यखैल ने कहा कि उनकी रिपोर्ट के अनुसार, 12 तालिबानी लड़ाके मारे गये. उन्होंने कहा कि इस हमले में किसी नागरिक की मौत नहीं हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










