रमजान में भी नहीं रुके ड्रोन हमले, पाकिस्तान में 2 मरे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jul 2013 9:32 AM
विज्ञापन
कबायलीः पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में अफगानिस्तान की सीमा से लगे कबायली इलाके में संदिग्ध उग्रवादियों को निशाना बनाकर अमेरिका द्वारा बीती रात किए गए हमले में कम से कम 2 लोग मारे गए. रमजान के महीने में यह पहला ड्रोन हमला है. सूत्रों ने बताया कि सीआईए द्वारा नियंत्रित ड्रोन ने उत्तरी वजीरिस्तान एजेंसी में एक […]
विज्ञापन
कबायलीः पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में अफगानिस्तान की सीमा से लगे कबायली इलाके में संदिग्ध उग्रवादियों को निशाना बनाकर अमेरिका द्वारा बीती रात किए गए हमले में कम से कम 2 लोग मारे गए. रमजान के महीने में यह पहला ड्रोन हमला है.
सूत्रों ने बताया कि सीआईए द्वारा नियंत्रित ड्रोन ने उत्तरी वजीरिस्तान एजेंसी में एक मोटरसाइकिल और दवार मुसाकी तहसील के गांव के एक घर को निशाना बनाया. उन्होंने बताया कि रात 11 बजे के बाद हुए हमलों में दो लोग मारे गए. हमले में जिन्हें निशाना बनाया गया था, उनकी पहचान नहीं हो सकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










